Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 2
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनने की ओर अग्रसर हो रहा है पृथला क्षेत्र : टेकचंद शर्मा

प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनने की ओर अग्रसर हो रहा है पृथला क्षेत्र : टेकचंद शर्मा

Ajay vermaBy Ajay verma26/12/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं. टेकचंद शर्मा ने बुधवार को गांव बुखारपुर को विकास की नई सौगात देते हुए यहां 52 लाख की लागत से बनाए गए व्यायामशाला, पार्क व ओपन जिम तथा सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत ग्रामीणों ने एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकरर विधायक टेकचंद शर्मा का गांव की सरदारी की ओर से पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक पं. टेकचंद शर्मा ने कहा कि उनकी सोच सदैव विकासपरक रही है और यही कारण है कि पिछले चार वर्षाे के अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने केवल क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद ये आज यह क्षेत्र हरियाणा की आदर्श विधानसभाओं में शामिल होने की अग्रसर है, यहां बेहतर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा के भी नए-नए आयाम स्थापित हुए है, जिसके चलते इस क्षेत्र की एक अलग पहचान कायम हुई है। विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए यह गर्व का विषय है कि जहां एक तरफ़ विश्व स्तरीय कौशल विश्वविद्यालय इसी क्षेत्र मे बन रहा है वही सैंकड़ों करोड की रैनीवैल परियोजना पर भी युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है वहीं प्रदेश की तीन आईटीआई के अतिरिक्त केन्द्र सरकार की लगभग 100 करोड की लडकियों की आईटीआई सुनपेड़ गांव में बनने के लिए मंजूर हो चुकी है। इसके अलावा गांव दयालपुर में भी लगभग 500 करोड की डिग्री नर्सिंग महीला कालेज की आधारशिला शीघ्र मुख्यमंत्री मनोहर लाल रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह जो कहते है, उसे पूरा भी करते है। चुनावों के दौरान जो वायदे उन्होंने जनता से किए, उन वायदों को पूरा भी किया और आज पृथला क्षेत्र हर मामले में सबसे अव्वल क्षेत्र बनता जा रहा है। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि उनकी मांगों के अनुरुप खेल स्टेडियम, एक और सामुदायिक केन्द्र व दो बड़े रास्तों को एक महीने के अन्दर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया वही उपस्थित युवाओं को सिफारिशों की उम्मीद छोड़ मेहनत कर नौकरी पाने का मूलमन्त्र देते हुए बताया कि इस सरकार में अब काबिल बच्चों को अहमियत दी जाती हैं सिफ़ारिशों को नही, इसलिए वह बेहतर शिक्षा हासिल करने में अपना ध्यान केंद्रित करें। इस अवसर पर डा.तेजपाल शर्मा,  भुपेन्द्र हुडा चेयरमैन, बिजेन्द्र पाठक विष्णु कौशिक,  गुडडू सरपंच सुखबीर सरपंच, संदीप चौधरी, विनोदभाटी सरपंच, निशान्त सरपंच, प्रहलाद तेवतिया सरपंच, भोली सरपंच, रमेश कौशिक सरपंच, टीकम नंबरदार, बबलू चौधरी, नेत्रपाल सरपंच, मास्टर चरणसिंह, वेद नम्बरदार आदि अनेकों मौजिज लोग उपस्थित थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.