Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बसपा प्रत्याशी मनधीर मान ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, की बूथ पर पुन: मतदान करवाने की मांग

बसपा प्रत्याशी मनधीर मान ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, की बूथ पर पुन: मतदान करवाने की मांग

Ajay vermaBy Ajay verma15/05/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव असावटी के बूथ नंबर 88 में धांधली के मामले में चुनाव आयोग ने इस बूथ पर जहां 19 मई को पुन: मतदान कराने का निर्णय लिया वहीं अब बूथ नंबर 87 के मतदाताओं ने भी सामने आकर स्पष्ट किया कि उनके बूथ पर भी दबंगों का कब्जा था और उनसे भी जबरदस्ती वोटिंग करवाई गई। इस मामले को लेकर बसपा प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग को ज्ञापन सौंपा और इस बूथ पर भी पुन: वोटिंग करवाने की मांग की। मान ने मांगपत्र के साथ बूथ पर हुई धांधली के सभी सबूत भी संलग्र किए है। मनधीर सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व के दौरान जबरन वोटिंग की घटनाएं होना दुखद है, इस तरह की हरकतों से लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को अधिकार होता है कि वह अपने मत का प्रयोग किसी रुप में व किसी भी प्रत्याशी को दे सकता है, ऐसे में बूथ कैप्चरिंग व जबरन वोटिंग की घटनाओं ने फरीदाबाद का नाम पूरे प्रदेश सहित देशभर में झुकाने का काम किया है।

उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि वह इस मामले में गंभीरता से जांच करें और इस बूथ पर भी पुन: मतदान करवाए क्योंकि यहां के मतदाताओं ने जबरन वोटिंग की शिकायत दर्ज करवाई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने बसपा प्रत्याशी को निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि पृथला विधानसभा के गांव असावटी का पोलिंग बूथ सवालों के घेरे में फंसा हुआ है, 12 मई को बूथ नंबर 88 पर पोलिंग एजेंट की बार बार दखलंदाजी करने की वीडियो वायरल हुई थी। जिस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए पीठासीन अधिकारी अमित अत्री को निलंबित कर दिया और नवनियुक्त जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक गर्ग की निगरानी में 19 मई को री पोलिंग करवाने का फैसला लिया है, अब इस गांव के एक और बूथ का मामला प्रकाश में आने के बाद चुनाव आयोग क्या कदम उठाता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
FARIDABAD LATEST NEWS POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.