Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने सादगीपूर्वक दाखिला किया अपना नामांकन

    भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने सादगीपूर्वक दाखिला किया अपना नामांकन

    Ajay vermaBy Ajay verma19/04/2019No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 19 अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर का नामांकन दाखिल करवाने फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान सेक्टर-12 स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी को भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने सादगीपूर्वक नामांकन पत्र सौंपा। इस मौके पर उद्योगमंत्री विपुल गोयल, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, नगेंद्र भड़ाना, केहर सिंह रावत, चेयरमैन अजय गौड़, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सुरेंद्र तेवतिया, धनेश अदलक्खा, मुख्य रुप से मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन ने कहा कि हरियाणा की सभी दसों लोकसभा सीटों पर भाजपा विजयी परचम लहराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछली में कृष्णपाल गुर्जर की हरियाणा में सबसे बड़ी जीत थी और इस बार देश की सबसे बड़ी जीत होगी और वह पहले के भी ज्यादा मार्जिन से चुनाव जितेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने आठ राज्यों का दौरा किया है और उससे प्रतीत हुआ है कि पिछली बार भाजपा 282 से ज्यादा सीटें लेकर आई थी और इस बार एनडीए 350 का आंकड़ा पार करेगा।

    उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच देश की सुरक्षा, मान-सम्मान, स्वाभिमान, आतंकवाद पर करारी चोट, आतंकवाद की जड़ पर प्रहार व राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है इसके अलावा सबका साथ-सबका विकास, बिना भेदभाव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हुआ है। आजादी के बाद ये पहली ऐसी सरकार का कार्यकाल है, जिनमें योजना बनाई गई, क्रियान्वित हुई और रिजल्ट भी आया, जबकि पूर्व की सरकार में केवल योजनाएं कागजों में बनती थी। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी चार पीढिय़ां हो गई और वो कहते है गरीबी हटाओ परंतु गरीबी हटाने का किसी सरकार ने मुकम्मल काम किया है तो वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि अमेठी से नामदार हारेंगे। गठबंधन पर डा. अनिल जैन ने कहा कि यह गठबंधन महामिलावट और शुद्धता के बीच की लड़ाई का है, जो शुद्धता को चुन रहे है, जबकि महामिलावट को नकार रहे है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में पहले उनकी 73 सीटें आई थी और इस बार भी उत्तरप्रदेश में भाजपा का लक्ष्य 76 प्लस सीटों का है। उन्होंने बसपा-सपा पर तंज कसते हुए कहा कि कभी एक दूसरे के खिलाफ लडऩे वाले आज एक साथ चुनाव लड़ रहे है परंतु उनके परिवार की सीटें भी सुरक्षित नहीं है, केवल नेताजी की सीट छोड़ दी जाए तो सभी सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों की हालत पलती है।

    http://फरीदाबाद : तीन नामांकन और दखिल, कुल पांच नामांकन

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में आजादी के बाद भारत को सम्मान दिलाने का काम किया है। हम कहते है गरीबी हटाओ, वो कहते है मोदी हटाओ, हम कहते है भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण हटाओ वह कहते है मोदी हटाो, यह कोई कार्यपद्धति नहीं है।  इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उनका चुनाव प्रचार दिन-प्रतिदिन तेजी पकड़ता जा रहा है। पांच सालों के मोदी-मनोहर सरकार के कार्यकाल में जितना विकास फरीदाबाद का हुआ है, उसे देखकर जनता भाजपा में आस्था जता रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी के लिए देश जरुरी है, उसी प्रकार देश के लिए नरेंद्र मोदी जरुरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा विकास का मुद्दा है और इसके अलावा देश की एकता, अखंडता, देश के खजाने व सीमा की सुरक्षा के विषय पर भी पार्टी अपनी सार्थक सोच जतला चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछली बार वह टॉप दस में चुनाव जीते थे और इस बार उनका प्रयास ऊपर से तीन नंबरों में आने का रहेगा और उन्हें विश्वास है कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी। इस मौके पर नगर निगम की महापौर सुमन बाला, पूर्व विधायक रामरत्न, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता नयनपाल रावत, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, पलवल के भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सौरोत, हरेंद्र सिंह राणा, अजय बैंसला, ओमप्रकाश रक्षवाल, ठाकुर अनिल प्रताप सिंह सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व समूचे कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    FARIDABAD LATEST NEWS POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.