TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद में पहली बार केन्द्रीय राज्यमंत्री कष्णपाल गुर्जर ने नया साल मूक बधिर नन्हें मुन्ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया, मंत्री ने सेक्टर 28 अपने कार्यालय पर सभी बच्चों को निमंत्रण भेजकर बुलाया औैर उनके साथ नया साल सेलिब्रेट किया। जिन्हें मंत्री ने चाॅकलेट, मिठाई और साथ – साथ उपहार भी भेंट किये। इस दौरान मंत्री ने खुद अपने हाथों से सभी बच्चों को मिठाई खिलाई और बातें भी की। बता दें कि ये वो बच्चे हैं जो न सुन सकते थे और न ही बोल सकते थे मगर सरकार की काॅकलेट प्लांट स्कीम के तहत इन बच्चों की जिंदगी में नया सवेरा हुआ है आज से बच्चे बोल भी सकते हैं और सुन भी सकते हैं।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
