Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मतदान के महत्व पर युवाओं के लिए पत्र-लेखन प्रतियोगिता का अवसरः द्विवेदी

मतदान के महत्व पर युवाओं के लिए पत्र-लेखन प्रतियोगिता का अवसरः द्विवेदी

Ajay vermaBy Ajay verma01/04/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद , 1 अप्रैल।  प्रदेश के युवाओं को मत बनवाने तथा मतदान के महत्व के प्रति रूबरू कराने के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से राज्य के युवाओं को पत्र-लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया है। प्र‌तिभागी  आगामी 12 अप्रैल तक अपनी प्रविष्ट भेज सकते हैं।

खास बात यह है कि प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत पांच सौ रुपए से लेकर 31 हजार रुपए के नकद पुरस्कार की राशि भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा द्वारा प्रदत की जाएगी। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल द्विवेदी ने बताया कि उक्त पत्र-लेखन प्रतियोगिता में हरियाणा के वे युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं जिनकी आयु एक जनवारी 2019 को 18 वर्ष  या इससे अधिक  है लेकिन 25 वर्ष से अधिक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जरूरी है कि प्रतिभागी ने विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया हो या पत्र लिखकर भेजने से पूर्व अपना नाम दर्ज करवा ले।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगी को पत्र में अपना मत प्रकट करना है कि मतदाता के रूप में पंजीकरण तथा लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में मतदान करने का क्या महत्व है। पत्र में लिखने वाले का चुनाव में मतदान करने का संकल्प भी व्यक्त होना चाहिए। पत्र संक्षिप्त व सुलेखित होना चाहिए। प्रतियोगी अपना पत्र पोस्टकार्ड या अंतर्देशीय पत्र पर लिखकर तथा उसके नीचे अपना नाम, पता, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम, संख्या, मतदान सूची की भाग संख्या व मतदाता क्रमांक लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, तीसरी मंजिल, 30 बेज बिल्डिंग, सेक्टर 17 चंडीगढ के पते पर प्रेषित करे।

विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 21 हजार व तृतीय पुरस्कार की राशि 11 हजार दो प्रतिभागियों को तथा पांच सौ रुपए की प्रोत्साहन राशि 30 विजेताओं को दी जाएगी।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.