Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » महिला थाने में पीड़ित महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या मामले आया नया मोड़ – पुलिस प्रवक्ता ने किया खुलासा

    महिला थाने में पीड़ित महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या मामले आया नया मोड़ – पुलिस प्रवक्ता ने किया खुलासा

    Ajay vermaBy Ajay verma03/08/2018No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार दिनांक 20.07.2018 को पीडित/मृतक महिला ने अपनी एक शिकायत पुलिस उपायुक्त, बल्लबगढ, कार्यालय व उसी दिन महिला थाने में भी दी थी शिकायत, जिसमे मृतका ने लिखा था की ” मैं —– पत्नी अमित गांव मंधावली की रहने वाली हूॅ मेरी शादी 2014 में अमित निवासी मंधावली से हुई थी, जिससे मेरी एक लड़की है। मेरा पति अमित मेरे साथ शराब पीकर मारपीट करता था। मंधावली गांव निवासी फिरे नाम के युवक का मेरे घर पर आना जाना था और करीब ढेड साल तक हम रिलेशनशिप में रहे। उसके बाद फिरे ने मंधावली में शादी करके मुझे भारत कालोनी में किराये के मकान में पति – पत्नी की तरह रिशता बनाकर एक साल तक साथ रखा। इसी दौरान मै 2017 में गर्भवती हुई थी लेकिन फिरे ने गलत दवाई खिलाकर मेरा बच्चा गिरा दिया और वह मुझे अकेला छोडकर चला गया ओर मुझे पहचाने से भी इन्कार कर दिया।  जिस पर मैं दिनांक 19.07.2018 को सारे सबूत लेकर फिरे के मां बाप के घर सच्चाई बताने गई तो उसके परिवार वालो ने भी मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिरे ने मुझे अपनाने से इन्कार कर दिया इसलिए कृप्या उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

    पुलिस पीआरओ के अनुसार – दिनांक 20.07.2018 को ही  अनुसंधान अधिकारी ने तुरन्त पिड़िता की शिकायत पर आरोपीे पक्ष को उसी दिन थाने में बुलाया और दोनो पक्षों को सुना गया। जिस पर पता चला की शिकायतकर्ता महिला फिरे पुत्र समय सिंह के साथ ही रहना चाहती है। महिला के मुताबिक फिरे से उसने मन्दिर में शादीे की थी।  इस काउंसलिंग में दोनो पक्षो ने आपस में बातचीत करके अनुसंधान अधिकारी से दिनांक 24.07.2018 तक का समय लिया और चले गए। इसके बाद  दिनांक 24.07.2018 को दोनो पक्ष फिर से 28 जुलाई तक का समय लेकर चले गए.  जिस पर शिकायतकर्ता वा आरोपी पक्ष के हस्ताक्षर है। पुलिस पीआरओ ने जारी प्रेसनोट में स्पष्ट किया है की 1 अगस्त को दोनो पक्ष थाने में आये और दोनो पक्षो के द्वारा सहमती से लिखित आपसी समझोता जांच अधिकारी को दिया गया।,,,,,,मृतका ने समझौता पत्र में लिखा की मंधावली के युवक फिरे से उसकी दोस्ती हो गई थी और आपस में रिलेशन शिप में रहकर पति पत्नी की तरह सम्बन्ध बना चुके थे। अब आपसी मनमुटाव होने पर फिरे के खिलाफ महिला थाने मे मैने दरखास्त दी थी पर अब हमारा आपसी समझोते में फैसला हुआ है की पहले वह अपने पहले पति अमित से तलाक लेगी और उसके बाद फिरे के साथ उसकी शादी होगी, पीआरओ के अनुसार इस समझोते पर दोनो पक्षों के हस्ताक्षर भी है।  लेकिन 02 अगस्त को सुबह शिकायतकर्ता महिला ने जांच अधिकारी को फोन करके कहा कि मैं इस समझोते से खुश नही हुॅ क्योंकि फिरे मेरे को अच्छी तरह से नही रख रहा है इसलिए मैं थाने में आ रही हूॅ।  जांच अधिकारी ने तुरंत यह मामला प्रबन्धक थाना के संज्ञान में लाया ओर सुबह 9ः00 बजे ही पूर्व में दी गई शिकायत के आधार पर अपराध से सम्बन्धित धाराओं के अन्र्तगत मुकदमा नं0 54 महिला थाना बल्लबगढ , में दर्ज कर लिया गया.
    उतपीडिन से आहात होकर खाया जहर — पुलिस पीआरओ ने जानकारी दी की – 2अगस्त को करीब 3 बजे के आस पास प्रबंधक महिला थाना ने देखा कि थाने के गेट में उपरोक्त महिला उलटियां करती हुई पार्क में आकर बैठ गई और उसकी हालत को देखते हुए उसको सिविल अस्पताल बल्लबगढ में चेकअप कराया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उसको बी.के अस्पताल के लिए रेफर किया गया।  इस दौरान महिला का पति अमित निवासी मझावली भी आ गया जो उसको सर्वोदय अस्पताल लेकर गया। उसके बाद अमित अपनी मर्जी से अपनी पत्नी को अशवनी अस्पताल बल्लबगढ सै0 11 ले जाकर दाखिल करवा दिया।
    इलाका मजिस्ट्रेट को सूचना और 164 के ब्यानः- पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ए.सी.पी सिटी बल्लबगढ बलबीर सिंह ने ईलाका मजिस्ट्रेट सहाब घटना के बारे में सूचित किया। जिसपर मजिस्ट्रेट सहाब के द्वारा अस्पताल पहुॅचकर डाक्टर की मौजूदगी में पीडित महिला के कथन अनुसार 164 सी.आर.पी.सी के ब्यान दर्ज किए गए।   164 सी.आर.पी.सी के ब्यान के मुताबिक पीडित महिला ने कहा कि फिरे पुत्र समय सिंह के द्वारा उसका उतपिडन करने व शादी ना करने से आहात होकर आत्म हत्या की नियत से मै घर से सलफास की गोलियां लेकर आई थी और थाने के पास गोलिया खाकर थाने के अन्दर चली गई थी, और मुझे थाने में उलटियां लग गई थी। उपचार के दौरान पीडित महिला की रात को मृत्यू हो गई जिसका शव पोसमार्टम के लिए बी.के अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक फिरे की तलाश में क्राईम टीम लगाई गई है। जिसको जल्द गिरफतार कर लिया जाएगा और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।  ए.सी.पी सिटी बल्लबगढ के सुपरविजन में महिला थाना बल्लबगढ द्वारा गहनता से जांच की जाएगी।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.