Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » रेप आरोपी चिन्मयानंद ने किया मानवता को शर्मसार, मिले फांसी की सजा : कृष्ण अत्री

रेप आरोपी चिन्मयानंद ने किया मानवता को शर्मसार, मिले फांसी की सजा : कृष्ण अत्री

Ajay vermaBy Ajay verma24/09/2019No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोप में घिरे स्वामी चिन्मयानंद का बीके चौक पर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने किया।

इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया था लेकिन यह नही बताया कि बेटी को बचाना किससे है क्योंकि आज खुद बीजेपी के शीर्ष नेता ही बेटियों के साथ रेप कर रहे है। आये दिन किसी ना किसी बीजेपी के नेता का नाम महिलाओं को छेड़ने में तथा उनके साथ रेप करने में आता रहता है। और चिंता का विषय यह है कि इस तरह के मामले उजागर होने के बावजूद भी सत्ता में बैठी हुई भाजपा सरकार ऐसे लोगो को सरंक्षण देती है और उन्हें पार्टी में मुख्यो पदों पर भी बिठाए रखती है।
कृष्ण अत्री ने बताया कि ऐसा ही एक मामला देखने में आया था जिसमे शाहजहांपुर लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का खुलासा किया था। साथ ही, अपनी व अपने परिवार को जान का खतरा बताया था। इसके बाद लड़की लापता हो गई थी। इस मामले में चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। राजस्थान से बरामद होने के बाद छात्रा ने चिन्मयानंद पर रेप का आरोप भी लगाया। लेकिन रेप का आरोप होने के बावजूद भी चिन्मयानंद पर रेप की धारा नही जोड़ी गई और जो धारा जोड़ी है, वह बिल्कुल मामूली है, वह बच जाएगा।
अत्री ने तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जो कार्यवाही आरोपी चिन्मयानंद के साथ होनी चाहिए थी वो कार्यवाही पीड़िता के साथ हो रही है। पीड़िता के सहयोगियों और परिवार वालों को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताण्डित किया जा रहा है और उनपे झूठे मुकदमें लगाकर जबरन फ़ैसला करवाने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।
अत्री ने कहा कि एनएसयूआई मांग करती है कि रेप में आरोपी चिन्मयानंद को फांसी की सजा देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने इतने मुख्य पदों पर रहने के बावजूद ना जाने कितनी छात्राओं के साथ इस तरह की नीच हरकत की है जिसने पूरी मानवता को शर्मसार किया है।
इस मौके पर छात्रनेता दुर्गेश दुग्गल, विवेक शर्मा, विक्रम यादव, राहुल वर्मा, कुणाल, अब्दुल, तनवीर, रवि दीक्षित, सुमित चंदीला, मोंटी, निशांत, रजत, सचिन मिश्रा, राहुल कौशिक, जय चौहान, हिमांशु त्यागी, अंकित, दीपांशु, गोलू, तुषार, आकाश, हरिओम आदि मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.