Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विधायिका सीमा त्रिखा ने किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

    विधायिका सीमा त्रिखा ने किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

    Ajay vermaBy Ajay verma15/09/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS  : फरीदाबाद शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने वाले प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज बडख़ल विधानसभा के अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली दो बिटुमिन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायिका सीमा त्रिखा ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में किया। इसके अंतर्गत बनने वाली पहली सड़क का निर्माण बडख़ल झील से पटेल चौक तक होगा जिसकी लागत करीब १६ करोड़ है। इसमें सड़क के दोनों तरफ ड्रेनेज व्यवस्था, अंडरग्राउण्ड केबलिंग, स्ट्रोम वॉटर लाइन व साइकिल ट्रेक का भी निर्माण किया जाएगा।

    इसी प्रकार दूसरी सड़क शमशान घाट से एनएच-4, आईआईटी तक बनाई जाएगी जिसकी कुल लागत करीब ८ करोड़  रुपए होगी। यह सड़क भी दोनों तरफ ड्रेनेज व्यवस्था, अंडरग्राउण्ड केबलिंग, स्ट्रोम वॉटर लाइन व साइकिल ट्रेक की सुविधाओं से युक्त होगी। इसके अतिरिक्त सेक्टर-46 में दो आरएमसी सड़कों के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया जिनकी कुल लागत 1.30 करोड़ रुपए है, साथ ही 3 डी एवं ई ब्लॉक में लगभग १० लाख रुपए की लागत से सीवरेज लाइन के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ कर दिया गया।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्मबीर बैसला, पार्षद मनोज नासवा, पार्षद कैलाश बैसला, पार्षद विकास भारद्वाज, आर के पंत, महासचिव, आर डब्ल्यूए सेक्टर-46, अफजल अंसारी, हरदयाल मदान, केशु भण्डारी, रुद्रदेव शर्मा (मोंटू), अशोक शर्मा, प्रताप भाटिया, गुरूदयाल मदान, लाकेश चावला, जेपी शर्मा, शरद अदलक्खा, तरनजीत सिंह, दीपक बैंसला, बिशम्भर भाटिया, जोनी भाटिया, हरीश भाटिया, आरडी ब्यास, बीके भारद्वाज, राकेश तिवारी, सुशील सेतिया, कपिल शर्मा, रमेश दत्त शर्मा, रणधीर सिंह, दयाराम, सतीश शर्मा, अम्बे प्रसाद, रमेश चन्द शर्मा, तोला राम जैन, बीएस सिंह, विनीत सिन्हा, सुमेर सिंह कटारिया, डा. चौपड़ा,  टी.आर. गुगलानी, जगदीश शरण, खटाना, डा. जैन, भसीन, भटनागर, आशीष अग्रवाल, आर.पी. सिंह, राज सिंह, भदोला, हीरालाल शर्मा, केसरवानी, मेवला से बीजेपी युवा मोर्चा दीपक बैसला, सतीश चपराना, मनीष बैसला, सतपाल चपराना, सतबीर सिंह, सेक्टर-46 से मंटू, कैलाश चपराना, रोहित चपराना, भोला बैसला व सुमित बैसला और अन्य अनेक सेक्टर वासी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर विधायिका सीमा त्रिखा ने कहा कि लोगों की अवश्यकताओं के अनुसार पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और उन्हें समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की प्रदेश में कोई कमी नहीं है और जनता की हर मूलभूत सुविधा का ख्याल रखते हुए अधिक से अधिक विकास कराना ही मेरा लक्ष्य है। आज प्रदेश में एक ईमानदार सरकार है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस अवसर पर विधायिका ने लोगों से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को वोट देकर प्रदेश में विकास को अविरल गति प्रदान करें और केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करें।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.