Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सेवा संकल्प पदयात्रा को लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन : कृष्णपाल गुर्जर

    सेवा संकल्प पदयात्रा को लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन : कृष्णपाल गुर्जर

    Ajay vermaBy Ajay verma21/10/2018No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश सरकारें ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति के तहत हर वर्ग का समान विकास करने के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार की विभिन्न योजनाओंं का लाभ आज हर जरुरतमंद व गरीब व्यक्ति तक पहुंच रहा है और यह पहली ऐसी सरकार है, जिसमें हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प पदयात्रा का निकालने का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है और जिस प्रकार से लोगों का इस पदयात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि मोदी-मनोहर की नीतियों से जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। श्री गुर्जर आज एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर के संयोजन में चौथे चरण की निकाली गई सेवा संकल्प पदयात्रा में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा मौजूद थे। यात्रा में एनआईटी क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों एवं गांवों से भारी संख्या में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। यह यात्रा राजेंद्र चौक से शुरु होकर लगभग 4 किलोमीटर की परिक्रमा करते हुए संजय कालोनी मेें सम्पन्न हुई। यात्रा में भाजपा नेताओं का जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में फरीदाबाद विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। अकेले एनआईटी क्षेत्र में अब तक करोड़ों रुपए की परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है, जिनके पूरा होने के बाद इस क्षेत्र की अलग ही पहचान होगी। उन्होंने भाजपा नेता यशवीर डागर की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेशक वह क्षेत्र के विधायक न हो परंतु उन्होंने पिछले चार वर्षाे के दौरान सक्रिय रुप से एक जनप्रतिनिधि की तरह इस क्षेत्र की सेवा की है। जब-जब वह मुख्यमंत्री से मिले, तब-तब उन्होंने क्षेत्र के विकास की बात ही उठाई है और यही कारण है कि आज क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात मिली है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को विकासपुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास किया जा रहा है और पिछली सरकारों में जो फरीदाबाद अनदेखी के चलते फकीराबाद बन गया था, उसे फिर से उसकी पहचान दिलाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर डागर ने सभी भाजपा नेताओं एवं क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उनके एक आह्वान पर इतनी बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने हाजिरी लगाकर उन्हें मजबूत करने का काम किया है और एनआईटी क्षेत्र उनके परिवार का एक हिस्सा है और इस क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने के लिए उन्होंने सदैव प्रयास किया है और मुख्यमंत्री की इस क्षेत्र पर असीम कृपा है, जिसके चलते आज यह क्षेत्र फिर विकास के मामले में अव्वल बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अब जनता जागरुक है और वह जान चुकी है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सही मायनों में विकास कर सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान कि वह देश व प्रदेश के समुचित विकास के लिए 2019 में फिर से मोदी-मनोहर के रुप में अपनी सरकार बनाएं। इस मौके पर भाजपा पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया, जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी, वीरेंद्र सरपंच, रोशन रावत, डा. मनोज, अनिल गुप्ता, राजेश लखेरा, बिट्टू बजरंगी, नीरज पांचाल, ओमप्रकाश, जितेंद्र पांचाल, राकेश बजाज, उमेश शर्मा, गोपाल, मुन्ना प्रधान, मेहर चंद हसराना, साबिर सरपंच, अहमद खान, शाकिल खान सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.