Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हरियाणा की बेटी अनीशा अरोड़ा ने जीता मिसेज फेस आइकॉन 2019 का खिताब

हरियाणा की बेटी अनीशा अरोड़ा ने जीता मिसेज फेस आइकॉन 2019 का खिताब

Ajay vermaBy Ajay verma06/08/2019No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : 4 अगस्त को दिल्ली के एक निजी होटल में हुए कार्यक्रम में उन्हें ‘फ़ेस आइकॉन 2019’ के खिताब से सम्मानित किया गया । अनीशा ने बताया कि यह कार्यक्रम मॉडलिंग, सिंगिंग और डांसिंग में प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था । इसमें मिस्टर फ़ेस आइकॉन 2019 और मिस फ़ेस आइकॉन 2019 के माध्यम से लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ब्युटि कॉन्टेस्ट का आयोजन भी किया गया था। इसके अलावा गायन और नृत्य की भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं । यह कार्यक्रम इस प्रकार का दूसरा संस्करण था । कार्यक्रम का आयोजन फे़स ग्रुप द्वारा महान गायक मौहम्मद रफी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में किया गया था । फे़स ग्रुप के चेयरमैन डॉ मुश्ताक अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अनीशा ने बताया कि ब्युटि कॉन्टेस्ट के फ़ाइनल में 15 से अधिक लड़कियां पहुंची थीं जिसमें उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

अनीशा ने बताया कि वो पिछले पाँच वर्षों से गायन के क्षेत्र में अपनी साख मनवाती आ रही हैं । ऐंकारिंग भी उन्होने बहुत की है । लेकिन जहां तक ब्यूटी कॉन्टेस्ट की बात है तो यह उनका पहला मौका था और उन्हें बिलकुल भी आशा नहीं थी कि पहली ही बार में वो कोई भी पुरस्कार जीत पाएँगी , पहला स्थान पाना तो बहुत दूर की बात है । उन्होने कहा “इस अवार्ड के बाद मुझे लगता है कि मुझे ब्युटि कॉन्टेस्ट में भी भाग लेने का प्रयास करना चाहिए । लेकिन उनके लिए पहले संगीत ही है उसके बाद और कुछ । केवल 24 वर्ष की अल्प आयु में ही अनेक सम्मानों से नवाज़ी जा चुकी अनीशा ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि वे शुरू से फरीदाबाद में ही रही हैं । उनकी स्कूली शिक्षा फ़रीदाबाद के विद्या मंदिर स्कूल और रावल पब्लिक स्कूल में हुई है । उसके बाद उन्होने संगीत में प्रभाकर की परीक्षा उत्तीर्ण की क्योंकि वो अपने गायन के शौक को ही अपना प्रॉफ़ेशन बनाना चाहती हैं । अनीशा ने अपनी सफलता के श्रेय अपनी अथक मेहनत के अलावा अपने परिवार को दिया । उन्होने कहा कि मेरी सफलता का पूरा पूरा श्रेय मेरे गुरु मनीष जी को और मेरे मैंटर चन्दन मेहता जी को जाता है ।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.