भारत बंद के बाद भाजपा को बेनकाब करने के लिए शुरू होगी साइकिल यात्रा : विजय कौशिक

0
877

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद 10 सितम्बर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने हरियाणा में कांग्रेस के भारत बंद को मिले जनसमर्थन के लिए प्रदेश के व्यापारियों और जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश व प्रदेश से इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है जो कि अब पांचवें चरण में 12 सितम्बर को फरीदाबाद से शुरू होगी और आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी।  मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने कहा कि यह साइकिल यात्रा फरीदाबाद के सूरजकुंड चौक से शुरू होगी जहां पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है उसे संबोधित करने के बाद पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ डॉ. तंवर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से होते हुए एन.आई.टी. एवं वहां से होते हुए झाड़सैतली पहुंचेंगे। जहां के साहूपुरा गांव में कार्यकर्ताओं सहित रात्रि विश्राम किया जाएगा। उससे अगले दिन बल्लबगढ़, ओल्ड फरीदाबाद एवं तिगांव होते हुए सेक्टर-2 में रात्रि विश्राम किया जाएगा और उसके बाद पृथला, पलवल, होडल होते हुए हथीन में 16 सितम्बर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर द्वारा संबोधित किया जाएगा।  मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर फरीदाबाद और पलवल की जनता को राफेल डील के नाम पर भाजपा द्वारा की गई धोखाधड़ी से अवगत कराया जाएगा एवं पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आम जनता को कांग्रेस की मुहिम में जोडक़र इस भ्रष्ट सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाएगा। जिससे चुनाव में जनता अपने साथ हुए अन्याय का हिसाब इस भ्रष्ट सरकार से ले सके।  मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने कहा कि इस अवसर पर फरीदाबाद एवं पलवल में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का भव्य स्वागत किया जाएगा एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दर्जनों नुक्कड़ सभाऐं संबोधित की जाएंगी। साइकिल यात्रा में प्रदेश की माताओं-बहनों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है क्योंकि वर्तमान सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा कर पाने में असमर्थ साबित हुई है। इस साइकिल यात्रा में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता व विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY