सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों पर लगाये आरोप कहा कि घर के काम करवालो या फिर शहर की सफाई करवा लो

0
1167
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) नगर निगम फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई करने के लिये पर्याप्त उपकरणों और सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर पूर्व सीपीएस एवं बडखल विधायक सीमा त्रिखा के निवास पर हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रर्दशन किया, जहां उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी या तो उनसे अपने घरों में बच्चे खिलवालें, कुत्ते घुमवालें और घर का काम करवालें  या फिर शहर की सफाई करवालें, कर्मचारी सफाई करना चाहते हैं मगर उपकरण न होने और अधिकारियों के निजी काम करने की बजह से वो सफाई नहीं कर पा रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को अधिकारी पलीता लगा रहे है, अधिकारी नहीं चाहते कि देश में स्वच्छता रहे, ऐसा आरोप फरीदाबाद नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने लगाते हुए पूर्व सीपीएस व बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा के निवास पर हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सीमा त्रिखा की अनुपस्थिति में उनके पीए सतपाल छावडा को ज्ञापन सोंपा। कर्मचारियों ने शहर में सफाई करने के लिये पर्याप्त उपकरणों और सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
NARESH SHASTRI
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों के शहर में सफाई करने के लिये न तो झाडू है और नही कस्सी व रैहडी, आखिर बिन उपकरणों के कर्मचारी कैसे सफाई करें और कैसे कूडे उठायें इतना ही नहीं कर्मचारियों की संख्या कम होने की बजह से शहर में सफाई नहीं हो पा रही है न तो सरकार कर्मचारियों की भर्ती कर रही है और न ही सफाई के उपकरण दे रही है। इतना ही नहीं शास्त्री ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी नहीं चाहते कि शहर की सफाई हो क्योंकि सैंकडों कर्मचारी तो अधिकारियों की कोठी और दफ्तरों में उनके पर्सनल काम कर रहे हैं। इस लिये उनकी मांग है कि उन्हें उपकरण दिलवाये जाये और कर्मचारियों की भर्ती की जाये। अगर जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आगे वो केबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सोंपेगे।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY