TODAY EXPRESS NEWS : हरियाणा ह्यूमन राइट्स कमीशन के चैयरमेन न्यायमूर्ति श्री एस के मित्तल एवम मेम्बर श्री दीप भटिया की पीठ ने एक मामले की सुनवाई के दौरान पूछा कि 2009 के बाद बीपीएल लिस्ट के अंदर नए नामों को क्यों नहीं जोड़ा गया एक मामले में रेवाड़ी प्रशासन को बीपीएल आवेदकों के नामों पर विचार करने के लिए भेजा गया था इस पर रेवाड़ी के जिला प्रशासन ने कहा की 2009 के बाद नई लिस्ट नहीं बनाई जा रही सरकार नई लिस्ट को अपडेट करने के बारे में विचार कर रही है जब तक सरकार का निर्णय नहीं आता नए नामों को सूची में शामिल नहीं किया जाएगा इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कमीशन ने मुख्य सचिव हरियाणा से पूछा है कि 10 वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी नए नामों को बीपीएल लिस्ट में क्यों नहीं जोड़ा जा रहा।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
