Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के मानद् महासचिव कृष्ण ढुल ने फरीदाबाद में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया।  

    हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के मानद् महासचिव कृष्ण ढुल ने फरीदाबाद में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया।  

    Ajay vermaBy Ajay verma16/01/2020No Comments3 Mins Read

    आज दिनांक 16 जनवरी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के मानद् महासचिव श्री कृष्ण ढुल ने आज यहां स्थानीय बड़खल क्षेत्र स्थित होटल प्रबंधन संस्थान के सभागार में प्रशिक्षणार्थियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। यहां पहुंचने पर संस्थान के प्राचार्य अतुल शुक्ला फरीदाबाद के जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल खत्री नूंह के जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने  पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।सपनों को देखना अलग बात है और उन्हें पूरा करने के लिए उड़ान भरना अलग बात, जहां से शिक्षा प्राप्त की हो और छात्र के रूप में सपने देखे हो वहीं शिक्षा संस्थान में अपने सपनों को साकार करने के बाद मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करना किसी सपने के पूरे होने जैसा होता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल जी ने जिन्होंने होटल प्रबंधन संस्थान फरीदाबाद से होटल मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की और बड़े-बड़े सपने देखे और आज उन्हीं सपनों को साकार करने के बाद उन्हें उसी संस्थान में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया तो वे बच्चों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों को बड़े से बड़े सपने देखने और उसके लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देने का मूल मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सपने देखना जरूरी है और उन सपनों को अनुशासन, दृढ़ निश्चय, लगन, मेहनत से पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए कठिनाइयों के समुद्र में डुबकी लगानी ही पड़ती है। अगर हमारे सपने को पूरा करने की हमें पूरी लगन हो तो हम समुद्र को भी पार कर सकते हैं।श्री कृष्ण ढूल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होटल प्रबंधन कोर्स का आज के समय में काफी व्यापक स्तर है जिसके फलस्वरूप उन्हें देश विदेश में सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र में के नामचीन होटलों में उनकी योग्यता के अनुसार पर आसानी से अच्छी नौकरी मिल सकती है उन्होंने इसी संस्थान में अपने अध्ययन काल  का संस्मरण सुनाया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व यह संस्थान छोटा था जिसमें लगभग 40 प्रशिक्षणार्थियों फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के अंतर्गत कोर्स प्राप्त करते थे । परंतु आज यह संस्थान इंस्टिट्यूट आप होटल मैनेजमेंट के रूप में सम्मिलित होकर लगभग 400 प्रशिक्षणार्थियों को ज्ञान प्रदान कर रहा है ।उन्होंने छात्र छात्राओं को आह्वान किया कि वे अपना भविष्य  उज्जवल बनाने के साथ-साथ समाज में अनभिज्ञ व असहाय बच्चों के उत्थान  का प्रयास करें ।श्री ढुल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद प्रत्येक जिला स्तर पर बच्चों के हुनर को निखारने हेतु प्रयत्नशील है सभी जरूरतमंद अभिभावको वह बच्चों को चाहिए कि जिला बाल कल्याण अधिकारी से संपर्क करके कल्याणकारी कार्यक्रमों में योजनाओं का लाभ उठाएं ।उन्होंने कहा कि आगामी 34 वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में परिषद द्वारा जागरूकता स्टाल लगाया जाएगा जिसके अंतर्गत मेला प्रेरकों को प्रसिद्ध की रचनात्मक गतिविधियों बारे विस्तार पूर्वक सचित्र जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता मैं श्री ढुल ने जिला के पत्रकारों को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी ।इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अतुल शुक्ला जिला बाल कल्याण अधिकारी फरीदाबाद सुंदरलाल खत्री , जिला बाल कल्याण अधिकारी नूंह कमलेश शास्त्री वह संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सुमित मल्होत्रा, प्रदीप कुमार, आलोक मिश्रा, श्वेता ,नारायणी, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.