Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » ओपेक और सहयोगियों ने उत्पादन घटाया तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव के चलते सोना, चांदी और धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी

ओपेक और सहयोगियों ने उत्पादन घटाया तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव के चलते सोना, चांदी और धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी

Ajay vermaBy Ajay verma23/05/2020No Comments2 Mins Read
Angel Broking
Angel Broking

Today Express News / Report / Ajay verma / कई अर्थव्यवस्थाओं ने लॉकडाउन नियमों को शिथिल करना शुरू कर दिया है और इसकी वजह से बुलियन और धातुओं की मांग बढ़ने की संभावना है। हालांकि, यूएस-चीन के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित कर रहा है और इसका असर अर्थव्यवस्था की रिकवरी पर पड़ रहा है।प्रथमेश माल्या, चीफ एनालिस्ट, नॉन-एग्री कमोडिटी एंड करेंसी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड

सोना
सोने की कीमतें गुरुवार को 1.36 अंकों की गिरावट के साथ 1725.2 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुईं। लॉकडाउन नियमों में शिथिलता और दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों द्वारा घोषित व्यापक आर्थिक पैकेजों ने आर्थिक सुधार की उम्मीदें जगा दी हैं। हालांकि, इसकी वजह से पीली धातु की अपील कमजोर हो रही है। बाजार में श्रम की अनुपलब्धता ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को भी हिला दिया है, और अमेरिकी बेरोजगारी दर लगातार सातवें सप्ताह बढ़ी है। अमेरिका की ओर से प्रकाशित कमजोर आंकड़ों की वजह से सोने की कीमतों को नुकसान पहुंच रहा है। कोविड-19 से लड़ने के लिए संभावित टीकों के ट्रायल्स और यूएस-चीन के बीच बढ़ती दरार ने निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित किया है।
चांदी  
गुरुवार को स्पॉट सिल्वर की कीमतों में 2.5 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखा गया और यह 17.1 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। हालांकि, एमसीएक्स पर कीमत 3.51 प्रतिशत घटकर 47,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
कच्चा तेल  
प्रमुख तेल उत्पादकों की ओर से आक्रामक मूल्य कटौती के बीच कई अर्थव्यवस्थाओं में वायरस संबंधी लॉकडाउन में शिथिलता से कच्चे तेल की मांग बढ़ी है जिसके परिणामस्वरूप डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.28 प्रतिशत बढ़कर 33.9 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण ओपेक और उसके सहयोगियों द्वारा उत्पादन में कटौती करना है। भले ही अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं में रिकवरी के साथ कच्चे तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद थी, कच्चे तेल की कीमतों में लाभ सीमित रहा है। अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक युद्ध की अनिश्चितताओं के साथ-साथ महामारी के कारण आई आर्थिक गिरावट कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि को सीमित कर रही है। एमसीएक्स पर क्रूड ऑयल के कारोबार में उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद है।
कॉपर
एलएमई कॉपर की कीमतें 0.96 प्रतिशत कम होकर 5390.5 डॉलर प्रति टन पर बंद हुईं। यह गिरावट यूएस-चीन के संबंधों में खाई बढ़ने और दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के कारण आई है.
Angel Broking Crude oil prices rise as OPEC and allies reduce production prices of gold silver and metals continue to fall due to trade tensions between US and China TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

वाहन चोरी करने वाले तीन गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की नौ बाइक बरामद

14/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026

हैबिल्ड सर्वे में 10 में से 6 माताओं ने संरचित सहयोग की माँग की, 60% से अधिक ने 45 वर्ष के बाद ही स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती हैं

11/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.