Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने किया परिवहन विभाग में चालक और परिचालक की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलसी का शुभारंभ 

    परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने किया परिवहन विभाग में चालक और परिचालक की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलसी का शुभारंभ 

    Ajay vermaBy Ajay verma01/08/2020Updated:01/08/2020No Comments2 Mins Read
    Transport Minister Moolchand Sharma launches online transfer policy of driver and operator in Transport Department
    Photo By Transport Minister haryana pro

    Today Express News / Report / Ajay Verma / चण्डीगढ़, 1 अगस्त- हरियाणा में कई विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति सफलतापूर्वक लागू होने के बाद आज से परिवहन विभाग में भी यह नीति लागू हो गई है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रोडवेज डिपो फरीदाबाद से बटन दबाकर 941 चालकों व परिचालकों का स्थानांतरण किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज डिपो फरीदाबाद के महाप्रबंधक राजीव नागपाल और पलवल के महाप्रबंधक एन.के. गर्ग मौजूद रहे। चंडीगढ़ से विभाग के महानिदेशक वीरेंद्र दहिया और संयुक्त निदेशक राज्य परिवहन श्रीमती मीनाक्षी राज वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के माध्यम से जुड़े। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि आज जिन 941 कर्मचारियों का ऑनलाइन तबादला किया गया है, उनमें 565 चालक और 376 परिचालक शामिल हैं। इनमें से 258 चालकों व 198 परिचालकों को प्रथम वरीयता वाला स्टेशन मिला है।

    विशाखापट्ट्नम में क्रेन गिरने से 18 मजदूर आये चपेट में जिनमे से दस मजदूरों की हुई मौत 

    मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर विभाग के आला अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब चालक व परिचालक इस पॉलिसी के तहत अपनी मनमर्जी के स्थानों पर ट्रांसफर करवा सकेंगे। कर्मचारियों को अपने ट्रांसफर के लिए चंडीगढ़ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। हरियाणा में लगभग छ: साल पहले तक तबादलों के नाम पर जो खेल होता था, वह किसी से छुपा नहीं है। कुछ लोगों ने तबादला करवाने के नाम पर दुकानें खोली हुई थीं, जो सारा साल बिना किसी रोक-टोक के चलती रहती थी। उन्होंने कहा कि पहले वाले सिस्टम में थोड़ा तेज-तर्रार किस्म के अधिकारी-कर्मचारी सफेदपोश ‘तबादला कारोबारियों’ की सांठ-गांठ से मन-माफिक पोस्टिंग आसानी से पा लेते थे जबकि अन्य अधिकारी-कर्मचारी ऐसे लोगों का मुंह ताकते रह जाते थे। इससे एक तरफ जहां सरकारी काम-काज प्रभावित होता था, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी के जरूरी काम भी समय पर नहीं हो पाते थे

    ईद उल अदाह ( बकरीद ) पर क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी

     

    driver and operator haryana news Latest News launches Moolchand Sharma online transfer policy TODAY EXPRESS NEWS Transport Department Transport Minister
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.