Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे आईएमटी के किसानों ने अर्ध नग्न प्रदर्शन किया – किसानो को मिला आश्वासन

    अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे आईएमटी के किसानों ने अर्ध नग्न प्रदर्शन किया – किसानो को मिला आश्वासन

    Ajay vermaBy Ajay verma31/12/2017Updated:31/12/2017No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )  आईएमटी फरीदाबाद के पांच गावो की भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरनेे पर बैठे किसानों का टूटा सब्र । किसानों ने अर्धनग्न होकर किया उद्योगमंत्री विपुल गोयल के कार्यालय का घेराव । किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर कहा सरकार चेत जाए नही तो किसान करेंगे आर – पार की लड़ाई। उद्योगमंत्री विपुल गोयल की अनुपस्थित में उनके कार्यालय में मंत्री के बड़े भाई अशोक गोयल ने किसानो से बात की और उन्हें आश्वासन दिया की उनकी बात को वह मंत्री विपुल गोयल तक पहुचायेंगे और किसानो का एक – एक पैसा दिया जाएगा और आश्वासन मिलने के बाद किसान वापिस लौट गए.   
    दरअसल पिछली सरकार के समय आईएमटी फरीदाबाद के पांच गावों की ज़मीन को अशीग्रहीत किया गया था ओर किसान मुआवजा राशि से खुश नही दिखाई दिए । जिसके बाद हाईकोर्ट में किसानों द्वारा याचिका ना होने के बाद हाईकोर्ट ने सरकार को मुआवजा राशि बढ़ाने के आदेश दिए थे लेकिन सरकार इन किसानों को बढ़े हुए मुआवजा राशि , प्लाट ओर नौकरियां देने  में असमर्थ रही जिसके बाद लंबे समय से किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था । जिसके चलते उन्हें कई बार मंत्रियो ने भी आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें जल्दी पूरी कर दी जाएगी । लेकिन अपनी मांगे पूरी न होते देख किसानों के सब्र का बांध टूट गया और आज किसानों ने अर्ध नग्न होकर उद्योगमंत्री विपुल गोयल के कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की । 
    अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया की पिछली सरकार के समय आईएमटी के पांच गावो की ज़मीन को अधिग्रहित किया था तो उस वक्त किसानों को बहुत कम मुआवजा मिला था । जिसके बाद किसानों ने हाईकोर्ट में एक याचिका डाली थी जिस पर हाईकोर्ट ने उनकी सुनवाई करते हुए मुआवजा राशि को बढ़ाया गया था और सरकार को आदेश दिए थे कि बढ़ाया गया मुआवजा किसानों को जल्दी दिया जाए । लेकिन बीजेपी सरकार को सत्ता में आये आज लगभग चार साल हो गए है लेकिन बढ़ाया गया मुआवजा राशि अब तक किसानों को नही दी गयी है । उन्होंने बताया कि मुआवजे के अलावा जिन किसानों को ज़मीन के बदले प्लाट देने की बात थी वह भी अब तक सरकार उन्हें नही दे पायी है यदि कुछ प्लाट दिए भी गए है तो वह प्लाट बहुत घटिया मटीरियल से बने हुए है ।सरकार ने उनसे एक ओर वायदा की किया था कि जिन किसानों की ज़मीन है उनके बच्चो को क्वालिफिकेशन के अनुसार सरकार उन्हें नौकरियां देगी लेकिन आज तक एक भी नौकरी उनके बच्चो को नही दी गयी है । उन्होंने अफसोस से बताया कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से पहले उनकी जमीन छीनी गयी जिसकी वजह से किसान बेरोजगार हुआ उसके बाद उनका मुआवजा भी किसानों को नही दिया गया जिसके चलते आज किसान अर्धनग्न होने पर मजबूर हुए है क्योंकि सरकार ने उनके तन के कपड़े छीन लिए है जिसके कारण वह अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर  रहे है । उन्होने बताया कि आज वह मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर आए थे लेकिन मंत्री जी कार्यालय में नही मिले जबकि उन्हें पहले से पता था कि 31 तारीख को किसान उनसे बात करने के लिए यहां पहुचेंगे । इस बात से वह नाराज होकर मंत्री के कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए है । वहीं उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए चेताया कि किसानों से जो वायदे सरकार ने किए थे उन्हें पूरा करे नही तो किसान अनिश्चय कालीन धरना जारी रखते हुए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे । 
    राम निवास नागर –  किसान
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.