TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) शहर के प्रख्यात उद्योगपति और सार्क चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज जनरल असेंबली मेंबर के सदस्य एस एस बांगा द्वारा संपादित पुस्तक ‘तिहाड़ से हरिद्वार’ तक विमोचन दिल्ली के कॉन्सिट्यूशनल क्लब में किया गया। यह पुस्तक तिहाड़ जेल के 18 कैदियों के 14 दिवसीय आध्यात्मिक चारित्रिक विकास बंदी सुधार पर ध्यान केंद्रित कर लिखी गई है। इसका लोकपर्ण राज्यसभा सांसद सरदार त्रिलोचन ङ्क्षसह, प्रभात झा, महामंडलेश्वर मार्तण्डपुरी, योगऋषि स्वामी आशुतोष महाराज, दीपक झा ने सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, आध्यात्मिक, आर्थिक और राजनीतिक जगत के दिग्गजों के बीच किया गया है।

