Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » जय श्री राम के जयघोश के साथ कलश यात्रा संपन्न, राम कथा शुरू

    जय श्री राम के जयघोश के साथ कलश यात्रा संपन्न, राम कथा शुरू

    Ajay vermaBy Ajay verma09/12/2017No Comments2 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 9 दिसम्बर। मानव सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का सुन्दर आयोजन शुरू किया गया। कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा निकालकर किया गया। बैण्ड बाजे के साथ 101 सुहागन महिलाओं व समिति के सदस्यों ने नृत्य करते हुए जय श्रीराम के उद्घोश के साथ कथा स्थल के चारों ओर परिक्रमा की। इस अवसर पर चित्रकुट से पधारे कथा ब्यास श्रीस्वामी जगत प्रकाश स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन में श्रीराम चरित मानस की महत्ता का वर्णन करते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की कल्पना की जा सकती है। कलयुग में रामकथा का आयोजन करने व उसका अमृत पान करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। अत: सभी को रामकथा का प्रसंग सुनने के लिए अवश्य समय निकालना चाहिए।
    कथा के शुभारम्भ अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चैयरमेन अरूण बजाज, मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, चेयरमैन प्रोजेक्ट गौतम चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रान्तीदेव गुप्ता, ऊषा किरण शर्मा, वाई. के. माहेश्वरी, संयोजक मंडल के अमर खान, बांकेलाल सितोनी, एस. सी. गोयल, राजेन्द्र गोयनका, अमर बंसल, रमा सरना, सीमा मंगला, सुनीता बंसल, राज राठी, सरिता गुप्ता, नीतू मंगल, केदारनाथ अग्रवाल, धर्मवीर गुप्ता, जे.पी. सिंघल, कमला वर्मा, सुष्मिता भौमिक, कमला जैन, तिलकराज शर्मा, दिव्या चन्दा, ओ.पी. परमार, वैभव मंगल, अनील गर्ग आदि उपस्थित हुए। इन सभी ने कथा ब्यास जगत प्रकाश त्यागी जी का पुष्प माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक रान्तीदेव गुप्ता ने बताया कि यह रामकथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने हेतु चलाए जा रहे विद्यालय मानव विद्या निकेतन स्कूल, बल्लबगढ़ की सहायतार्थ आयोजित की जा रही है जो 16 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से 6.30 बजे तक सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म मंदिर में जारी रहेगी। 17 दिसम्बर को यज्ञ हवन व भण्डारा आयोजित किया जाएगा। समिति ने शहर के दानी सज्जनों व समाजसेवियों से अपील की है कि वे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए चेरिटी के रूप में आयोजित की जा रही इस रामकथा में अधिक से अधिक दान देकर जरूरतमंद बच्चों की मदद करें।

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.