Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पलवल : मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव ने शनिवार को पलवल लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रैस वार्ता को संबोधित किया

    पलवल : मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव ने शनिवार को पलवल लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रैस वार्ता को संबोधित किया

    Ajay vermaBy Ajay verma28/10/2017No Comments4 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 28 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने शनिवार को पलवल लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्षो के कार्यकाल के दौरान पलवल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 576 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं के विकास कार्यो किए जा रहे है। जिनमें से अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुके है तथा अन्य विकास कार्य प्रगति पर है इसके अतिरिक्त कुछ विकास कार्य जल्द ही शुरू होने है।

    मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव ने कहा कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोई कोर कसर नहीं छोडी है तथा समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ऐलिवेटिड पुल तथा ईस्टर्न पैरिफिरल एक्सप्रैस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पलवल के गांव दुधौला में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बनने से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। आने वाले समय में पलवल आधुनिक विकसित शहरों जैसे गुरूग्राम व नोएडा की तरह ही एक विकासशील शहर के रूप में ऊभर कर आएगा।

    श्री मंगला ने कहा कि सरकार खेलों को बढावा दे रही है। पलवल जिला में 23 करोड़ रूपए की लागत से जिला स्तरीय इंडोर स्पोटर्स स्टेडियम व गांव घुघेरा में 3 करोड रूपए की लागत से 30 एकड़ में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम व पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडिय में 03 करोड़ रूपए की लागत से फैसिलिटेंसन सेंटर का निर्माण कार्य किया जाएगा।

    दीपक मंगला ने कहा कि पलवल में ओल्ड जीटी रोड महाराणा प्रताप चौक से महर्षि दयानंद चौक तक सडक़ का निर्माण कार्य पूरा किया गया। आईटीआई पलवल में अनुसूचित छात्रों के रहने के लिए छात्रावास का निर्माण कार्य किया गया। पलवल शहर में वर्षो पुरानी खंडित हुई पानी की पाईप लाइन की जगह नई पाइप लाइन 44.50 किलोमीटर डलवाई गई। नगर परिषद क्षेत्र में करीब 22 करोड रूपए के विकास कार्य करवाए गए। नागरिक अस्पताल पलवल में नई सीटी स्कैन मशीन लगवाई गई। बस स्टैंड पलवल पर भारी वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। वहीं पलवल में अलावलपुर चौक से महर्षि दयानंद चौक तक एलीवेटिड पुल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

    शहरी क्षेत्र से हाईटेंशन तारों को हटाने का कार्य चल रहा है। खादर क्षेत्र में 66 केवी का पॉवर स्टेशन बन रहा है। गांव थंथरी व गुरवाड़ी में पैंटून पुल का निर्माण,आईटीआई में आधुनिक मशीनों की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा आईटीआई पलवल में बहुउद्देश्यीय हॉल,कैंटीन व साईकिल स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। बस स्टैंड पलवल में कार्यशाला व कार्यालय का निर्माण,गांव बडौली में सरकारी कॉलेज का निर्माण,पलवल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडिय में फैसिलिटेंसन सेंटर का निर्माण,पलवल के 7 गांवों में व्यायामशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिला स्तरीय विश्राम गृह,शहरी क्षेत्र के नाले का पक्का करने व गांव घोडी में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

    दीपक मंगला ने कहा कि पलवल स्टेडियम में बहुउद्देश्य इंडोर स्पोटर्स स्टेडियम,पलवल रसूलपुर रोड पर आरओबी का निर्माण,गांव घुघेरा में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम,भंगूरी रजवाहे का पक्का करने, बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग, नगर परिषद के कार्यालय का निर्माण,मेघुपर में कूडा निस्तारण केंद्र,डिजिटल लाईब्रेरी,रसूलपुर में नवोदय विद्यालय खोलने,पार्को के सौन्र्दयकरण,कौशल विकास केंद्र,शहर में सार्वजनिक स्थानों पर आरओ प्लांट लगाने,पलवल के खारे पानी वाले 14 गांवों को रैनीवैल परियोजना से जोडने के कार्य किए जाएगें।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह डागर, पलवल पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा, पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, गंगालाल गोयल, पवन अग्रवाल, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, एलडी वर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सी. दास ग्रुप और साधु फोर्जिंग ने पलवल पुलिस को भेंट की महिंद्रा बोलेरो

    29/07/2026

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026

    योकोहामा इंडिया भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के ज़रिए मोबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है

    17/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.