Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » फरीदाबाद को प्रदूषण और गंदगी मुक्त करने के लिए बी. के. चौक पर समाजसेवियों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

फरीदाबाद को प्रदूषण और गंदगी मुक्त करने के लिए बी. के. चौक पर समाजसेवियों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Ajay vermaBy Ajay verma16/11/2019Updated:16/11/2019No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद,16 नवम्बर। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को प्रदूषण और गंदगी मुक्त करने के लिए बीके चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के समर्थन में शहर की लगभग एक दर्जन से अधिक संस्थाएं जिनमें जिला टैक्स बार एसोसिएशन, शरद फाउण्डेशन, युवा ब्राह्मण संगठन, महाराजा अग्रसेन विवाह समिति, मानव जनहित एकता परिषद, यूथ सोसायटी, हरियाणा, अखिल भारत हिन्दू महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा, श्री हर्ष मानव सेवा ट्रस्ट, श्री हरिमानव सेवा ट्रस्ट, श्री बलराम मानव सेवा ट्रस्ट, मानव सेवा दल, जयहिन्द सेवा दल, गढ़वाल सभा, सैक्टर-52 आरडब्ल्यूए ने प्रदूषण से हो रहे नुकसान और सरकार द्वारा सुस्त व लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाने पर रोष प्रकट किया।

वहीं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों के एनसीआर में 15 साल पुराने डीजल चलित वाहन आटो, ट्रेक्टर, ट्रकों, बसों को सडक़ों से हटाया जाए, लेकिन फरीदाबाद पुलिस इन आदेशों की पालना करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। गुरूग्राम पुलिस ने इन आदेशों की सख्ती से पालना की है। जिसके बाद वहां के अधिकतर यात्री वाहन फरीदाबाद में चल रहे है। जिससे प्रदूषण में काफी ईजाफा हो रहा है। जिस कारण स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को ग्रहण लग गया है। सभी संगठनों का एक साथ एक ही मुद्दे पर सामाजिक हित में ही बैनर के नीचे रोष प्रकट करना अपने आप में तारीफ के काबिल है। सभी संस्थाओं द्वारा निर्णय लिया गया है कि अगर अब भी न चेती तो ऐसे प्रदर्शन बार-बार किए जाएगें।

प्रदर्शन करने वालों में नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान यशपाल शर्मा, संदीप सेठी, मुकेश कौशिक, पंकज पाराशर, हेमलता शर्मा, सचिन तंवर, सुरेन्द्र शर्मा बबली, राजू बेदी, अमिता, प्रियंका कक्कड़, सुरेश सिंह, संजीव कुशवाहा, अमरजीत रंधावा, मनीषा शर्मा, वीना शर्मा, हनी बक्शी, अनिल दहिया, कपिल कौशिक, रमेश सिंह, भुवनेश्वर शर्मा, दीपक छाबड़ा, दीपक गेरा, विनय सिंह, राज शर्मा, लता, प्रवीण, नीलम, शैली बब्बर, राजवती, मंजू शर्मा, हेमलता, सीमा सहरावत, भूपेन्द्र सिंह, सौरभ वशिष्ठ, संजीत यादव, दीपक कुमार राजू दमोदर सहित अनेकों लोग शामिल थे। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान यशपाल शर्मा ने प्रदर्शन में शामिल होने वाली संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.