Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भाजपा के कुशासन से तंग व परेशान है फरीदाबाद की जनता : अवतार भड़ाना

भाजपा के कुशासन से तंग व परेशान है फरीदाबाद की जनता : अवतार भड़ाना

Ajay vermaBy Ajay verma04/05/2019Updated:04/05/2019No Comments4 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 04 मई। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने आज अपने चुनावी अभियान के तहत तिगांव व बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सभाओं के माध्यम से प्रचार प्रसार किया। उन्होंने तिगंाव में विधानसभा क्षेत्र चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया वहीं नीमका, फरीदपुर, भतौला, बड़ौली के अलावा बल्लभगढ़ की न्यू जनता कालोनी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उनका जगह-जगह पगड़ी बांधकर एवं फूलों की बड़ी माला पहनाकर उपस्थित जनसमूह ने दोनों हाथ उठाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया। कार्यक्रमों में भड़ाना के पक्ष में जमकर जयघोष भी किया गया। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने आयोजित सभाओं में खुलकर भड़ाना के पक्ष में आकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने सभाओं में उपस्थित लोगों के बीच समस्त चौरासीपाल की ओर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अवतार भड़ाना को अपना खुला समर्थन देते हुए ऐलान किया कि 9 की 9 विधानसभा क्षेत्रों में से तिगांव पहला क्षेत्र होगा, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को भारी बहुमत मिलेगा क्योंकि तिगांव क्षेत्र की जनता केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कुशासन से तंग व परेशान है इसलिए समस्त क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में अपनी हुंकार भर दी है। सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने लोगों से आह्वान किया कि पांच साल के गुंडाराज को समाप्त करने का अब सही समय आ गया है इसलिए जनता वोट की चोट से भाजपाई अहंकार को मिटाने का काम करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा झूठ, लूट, भ्रष्टाचार व गुंडाराज के खिलाफ सडक़ से लेकर संसद तक आवाज उठाने का काम किया है, यही कारण है कि उन्होंने उत्तरप्रदेश में विधायक पद से त्यागपत्र देकर फिर से अपने गृह क्षेत्र फरीदाबाद में आकर लोगों की आवाज बुलंद करने का बीड़ा उठाया है।

उन्होंने कहा कि सांसद बनते ही वह मामा-भांजे की लूट का अंत कर देंगे क्योंकि फरीदाबाद के खोये हुए विकासात्मक स्वरुप को लौटाकर फिर से इस क्षेत्र को एशिया में नंबर वन बनाना ही उनका पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जनता जानती है कि अवतार भड़ाना ने हमेशा विकास को तरजीह देते हुए इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए क्योंकि फरीदाबाद में आज जितनी भी विकासात्मक परियोजनाएं है, वह सब कांग्रेस शासन की ही देन है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर खुलकर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल मेें सिवाए अपने घर भरने के और लोगों को जुमलेबाजी में फंसाकर उन्हें गुमराह करने के और कुछ नसीब नहीं हुआ है इसलिए जनता ऐसे दोमुंही लोगों को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के हाथ को मजबूती प्रदान करें क्योंकि कांग्रेस का हाथ ही हर हाथ को तरक्की दे सकता है। वहीं न्यू जनता कालोनी में आयोजित सभा का आयोजन किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश भड़ाना ने करते हुए लोकसभा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को उपस्थित जनसमूह के बीच विश्वास दिलाया कि एनआईटी क्षेत्र उन्हें समर्थन देने में किसी तरह से पीछे नहीं रहेगा बल्कि दो कदम आगे बढक़र इस क्षेत्र की अलग पहचान काम करेगा क्योंकि एनआईटी का असल विकास कांग्रेस के शासन में हुआ है।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष साधना सिंह राठौर, भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता, जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल उटावट, राजेश खटाना, विजय अरोड़ा, बाबूलाल रवि, विकास वर्मा नंबरदार, सुरेंद्र खटाना, रामनिवास, मेघराम अधाना आदि मुख्य रुप से मौजूद थे। वहीं एक-दो चौक पर पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, एनआईटी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया आदि ने भी डोर टू डोर कर व्यापारियों से कांग्रेस के लिए समर्थन की अपील की।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.