Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मर्चेंट नेवी के छात्र की ट्रेनिंग के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    मर्चेंट नेवी के छात्र की ट्रेनिंग के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Ajay vermaBy Ajay verma01/09/2018Updated:01/09/2018No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : पढ़ाई पूरी करने के बाद मर्चेंट नेवी की प्रेक्टिकल ट्रेनिकल करने के लिए पंजाब से फरीदाबाद आये दीक्षांत की स्विमिंग पूल में स्विमिंग करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक दिशांत के पिता का आरोप है कि स्विमिंग पूल में सुरक्षा के पूरे उपकरण ना होने के चलते उनके बेटे की मौत हुई है वही चश्मदीद दिशांत के दोस्त ने बताया कि स्विमिंग पूल में स्विंग कराने के लिए ना तो कोई लाइफगार्ड था और ना ही सुरक्षा के उपकरण वही स्विमिंग पूल का पानी बेहद गंदा था जिसके कारण पानी में कुछ नहीं दिखाई दे रहा था जिसकी वजह से उसका दोस्त आज उनके बीच नहीं रहा.  पुलिस ने मृतक दिशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद उचित कार्यवाही की बात कह रही है वही पुलिस ने बताया की 304 ऐ 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

    मर्चेंट नेवी की वर्दी में दिखाई दे रही है तस्वीर 19 वर्षीय मृतक दिशांत की है जो कि पंजाब से पढ़ाई पूरी करने के बाद मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग लेने के लिए फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित साईं एजुकेशनल ट्रस्ट में ट्रेनिंग लेने के लिए आया हुआ था, जिसे ट्रेनिंग कैंपस के ट्रेनर पंजाब से आए करीब दर्जनभर मर्चेंट नेवी के युवाओं को डाइविंग की ट्रेनिंग देने के लिए बड़खल के मोटल होटल में बने हुए स्विमिंग पूल में ले गए । जहां युवाओं को स्विमिंग पूल में तैरने के लिए उतार दिया गया ऊपर से जो सुरक्षा उपकरण उन्हें तैरने के लिए दिए गए थे वह दूसरे राउंड में वापस ले लिए गए। क्योंकि वही सुरक्षा उपकरण अन्य युवकों को भी देने थे बिना सुरक्षा उपकरण और ट्रेनर के स्विमिंग कर रहे मृतक दिशांत संदिग्ध परिस्थितियों में स्विमिंग के अंदर ही डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया की स्विमिंग पूल का पानी गंदा होने के चलते दिशांत का शव भी दिखाई नहीं दिया और घंटों इधर से उधऱ खोजने के बाद दो तैराकों ने उसे बाहर निकाला।  स्विमिंग पूल से जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक दिशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया।
    दिशांत के पिता
    मृतक दिशांत के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्विमिंग पूल का पानी गंदा होने के चलते और सुरक्षा के पुरे उपकरण ना होने के कारण उनके बेटे की मौत हुई है । वह अब न्याय चाहते हैं  मांग की है की साई एजुकेशनल ट्रस्ट और स्विमिंग पूल के प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और उन्हें किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाए.
    ट्रेनी छात्र एवं चश्मदीद जगबीर सिंह
    वही मृतक दिशांत के साथ  जालंधर पंजाब से से आये अन्य ट्रेनी छात्र एवं चश्मदीद जगबीर सिंह ने बताया की वह करीब एक दर्जन छात्र यहाँ मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग के लिए आये थे और उन्हें यहाँ आये हुए तीन दिन भी नहीं हुए की उन्होंने यहाँ पर साई एजुकेशनल ट्रस्ट और स्विमिंग पूल प्रशासन की लापरवाही के कारण अपने छोटे भाई जैसे दोस्त को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया। चश्मदीद दोस्त ने बताया की स्विमिंग पूल के ट्रेनरो ने उनसे दो राउंड बाद ही उनके सुरक्षा के उपकरण ले लिए थे जिसके चलते उनके दोस्त के मौत हो गई वह चाहते हैं कि स्विमिंग पूल संचालकों और साईं एजुकेशनल ट्रस्ट के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाए ताकि आगे से इस तरह के अनहोनी किसी के साथ ना हो सके।
    जांच अधिकारी नरेन्दर कुमार की माने तो यह छात्र पंजाब से मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग के लिए आया हुआ था और स्विमिंग पूल के डाइविंग के दौरान उसकी हादसे में मौत हो गयी. उन्होंने बताया की मृतक युवक के शव का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है और परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी। वही 304 ऐ 34 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है.
    वहीँ बड़खल स्थित मोटल होटल के स्वीमिंगपूल का पानी साफ़ करवाया लेकिन सूखे स्विमिंग पूल में भी जमी हुई काई साफ़ देखी जा सकती है जिसके बाद परिजनों के आरोपों पर मोहर लगती है की स्विमिंग पूल का पानी गंदा होने के कारण उनके बेटे की जान गयी है.   अब देखना होगा पुलिस किस ऐंगल पर कार्यवाही करती है ! 

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.