TODAY EXPRESS NEWS : दिखाई दे रही यह तस्वीर फरीदाबाद के सेक्टर 12 पुलिस आयुक्त क्राइम ब्रांच लोकेन्द्र कुमार के ऑफिस की है। लूट की वारदात में शामिल ये वही तीनो आरोपी है जिन्होंने महिला को बंधक बना कर उसके घर से ज्वेलरी और कैश लूट लिया। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने इन आरोपियों को सामान सहित धार दबोचा। क्राइम ब्रांच के पुलिस आयुक्त लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि जिस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की गयी थी उसमे से शामिल एक आरोपी महिला के पड़ोस में रहने वाली उसकी दोस्त का भाई था। जिसको पता था की महिला के घर में ज्वेलरी और कैश है। उसने अपने साथियो के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद एक साथी की आई डी पर मुथूट फाइनेंस में सोने को गिरवी रखकर कैश करा लिया।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
