Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    Ajay vermaBy Ajay verma25/01/2020Updated:25/01/2020No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-२ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन श्री धर्मपाल यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने छात्रों को स्वतंत्रता के संघर्ष और संविधान निर्माण के बारे में जानकारी दी। श्री यादव ने  कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसका निर्माण बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने किया था। गणतंत्र दिवस के रूप में 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में अंग्रेजों से पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास हुआ था। इसलिए 26 जनवरी का दिन भारत का संविधान लागू करने के लिए चुना गया। गणतंत्र को प्रजातंत्र, लोकतंत्र या जनतंत्र भी कहते हैं यानि यहां प्रजा यानी लोगों का शासन होता है। श्री यादव ने कहा कि हमें इस दिन देश सेवा, प्रगति और तरक्की के योगदान के बारे में कदम उठाने चाहिए और इन पर अमल करना चाहिए। इस अवसर पर ग्रेड 1 के बच्चों ने अच्छे आदर्शों पर एक सुंदर शो की प्रस्तुति दी। ग्रेड 2 के बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और विविधता पर सुंदर नृत्य किया। साथ ही ग्रेड 3 और छात्राओं ने भी देशभक्ति गीतों की धुनों पर बेहद अनोख ढंग से नृत्य आदि की प्रस्तुति दी जिसने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय तक हमारी मातृभूमि भारत पर ब्रिटीश शासन का राज रहा है। लंबे संघर्ष के बाद भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अंतत:15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी दिलाई। आजादी के लगभग ढाई साल बाद यानी कि 26 जनवरी 1950 को भारत देश ने अपना संविधान लागू कर दिया। और भारत ने खुद को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में घोषित कर दिया। भारतीय संविधान को हमारी संसद ने लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिनों के बाद 26 जनवरी 1950 को पास किया गया। भारत ने खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक, गणराज्य घोषित कर दिया। जिसके बाद 26 जनवरी को भारत के लोगों द्वारा गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। यह सब हमें बहुत संघर्षों से मिला है इसलिए हमें इसका सम्मान और रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम को स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव व प्रिंसिपल ज्योति चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    FARIDABAD LATEST NEWS Haryana TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.