Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » Video : शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने दिल्ली में किया फिल्म ‘कबीर सिंह’ का प्रमोशन

    Video : शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने दिल्ली में किया फिल्म ‘कबीर सिंह’ का प्रमोशन

    Ajay vermaBy Ajay verma20/06/2019Updated:20/06/2019No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी आनेवाली ड्रामा फिल्म ‘कबीर सिंह’ का प्रमोशन करने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां के पंचतारा होटल ली मेरिडियन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहिद और कियारा के साथ फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा भी उपस्थित थे। बता दें कि ‘कबीर सिंह’ साल 2017 में आई सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है। इसे सिने 1 स्टूडियोज और टी-सीरीज ने संयुक्त रूप से बनाया है, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।

    मीडिया से बात करते हुए शाहिद ने कहा, ‘मैं आमतौर पर रीमेक नहीं करता, लेकिन इस फिल्म को करने का मेरा कारण यह था कि जब मैंने इस फिल्म को देखा, तो मुझे वास्तव में फिल्म के किरदारों और दृश्यों से जुड़ाव महसूस हुआ। मैं इसे देखने के घंटों बाद फिल्म के बारे में सोच रहा था। इसलिए मैंने सोचा कि अगर तेलुगु दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई, तो पूरे देश के दर्शकों के सामने इस फिल्म को पेश करने का यह मेरे लिए एक सुनहरा अवसर है।

    कियारा ने ‘कबीर सिंह’ की कहानी के बारे में बताया, ‘‘कबीर सिंह’ कबीर और प्रीति की प्रेम कहानी है और इसमें कबीर जो कुछ भी कर रहे हैं, वह उन्हें बुरा नहीं बनाता है। हम सभी ने अपने प्रेमपूर्ण जीवन में कठिन हालातों का सामना किया है, इसलिए ‘कबीर सिंह’ भी एक ऐसी कहानी है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसे पसंद करेंगे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    BOLLYWOOD Bollywood Movie ENTERTAINMENT Kabir Singh Kiara Advani Shahid Kapoor STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.