Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » “श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 31 वां भव्य वार्षिकोत्सव संकीर्तन” का शानदार आयोजन दिनांक 22 दिसंबर को होगा.

    “श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 31 वां भव्य वार्षिकोत्सव संकीर्तन” का शानदार आयोजन दिनांक 22 दिसंबर को होगा.

    Ajay vermaBy Ajay verma18/12/2018Updated:18/12/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद! प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी “श्री श्याम दरबार – श्री श्याम प्रेम मंडल, सेक्टर- 7  फरीदाबाद” की तरफ से राजकीय स्कूल ग्राउंड (जनकल्याण मंदिर के सामने), सेक्टर- 7, फरीदाबाद में “श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 31 वां भव्य वार्षिकोत्सव संकीर्तन” का शानदार आयोजन दिनांक 22  दिसंबर को रात्रि 8.30 से किया जा रहा है.  “श्री श्याम दरबार – श्री श्याम प्रेम मंडल, सेक्टर-7 फरीदाबाद” के चेयरमैन श्री श्याम भक्त श्री राहुल शर्मा ने बताया की इस भव्य कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों का गठन कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करने का निर्णय लिया गया है. श्री श्याम दरबार को सजाने एवं आकर्षक बनाने के लिए कारीगरों की टीम विशेष रूप से कोल्कता से बुलाई गई है. कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री श्याम मंदिर समिति खाटूश्याम जी, राजस्थान के मंत्री श्री प्रताप सिंह जी चौहान भी उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में लगभग 6000 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने फरीदाबाद एवं आस पास के इलाकों से आकर इस उत्सव में श्री श्याम भजनों का आनंद लेंगे.  श्री राहुल शर्मा ने यह भी बताया की प्रत्येक वर्ष आयोजित किये जाने वाले इस भव्य कार्यक्रम को देश के प्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता से श्री संजय मित्तल, श्री रवि बेरीवाल, श्री सौरव शर्मा; जयपुर से श्री संजय पारीख, कानपुर से श्री राम पांडेय एवं चंडीगढ़ से श्री कन्हैया मित्तल अपने भजनो की अमृतवर्षा प्रवाहित करेंगे. आज एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए समीक्षा की गई.  इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री नितिन जिंदल, श्री विनोद जिंदल, श्री धर्मवीर शर्मा, श्री कमल शर्मा, श्री अशोक जोशी, श्री संतोष गुप्ता, श्री बबलू पराशर, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री हिमांशु शर्मा, श्री पुनीत बत्रा, श्री सतेंदर अग्रवाल उपस्थित थे.

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.