Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » समाज के हर वर्ग में रोजी-रोटी के लिए मचा हाहाकार : अशोक तंवर

समाज के हर वर्ग में रोजी-रोटी के लिए मचा हाहाकार : अशोक तंवर

Ajay vermaBy Ajay verma24/09/2017No Comments4 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद 24 सितम्बर। आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी मथुरा रोड पर गुडईयर कंपनी के पास इकट्ठा हुए। जहां पर प्रदेश पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओ.पी. पांडे ने  पूर्वांचल के लोगों के साथ इकट्ठे होकर श्री तंवर का भव्य स्वागत किया और यहां से सभी कांग्रेसी इकट्ठे होकर कांग्रेस लाओ – देश बचाओ के नारे के साथ रोष प्रदर्शन करते हुए बल्लबगढ़ की अनाज मण्डी में आयोजित रोजी-रोटी बचाओ रैली में शिरकत करने के लिए रवाना हुए। रास्ते भर कांग्रेसियों ने हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे जुमलों की सरकार बताया।

बल्लबगढ़ की अनाज मण्डी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा शासन में प्रत्येक वर्ग दुखी है। सभी के लिए अपनी रोजी-रोटी बचाने का संकट आ गया है। सरकार बेरोजगारी बढ़ाने में सक्षम साबित हुई है। सरकार गरीबों को मिटाने पर तुली हुई है। सरकार की नीयत पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढऩे पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की होती है, लेकिन पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटने पर सरकार द्वारा इसका कोई भी फायदा जनता को नहीं दिया जा रहा। बड़े पैमाने पर कंपनियों में छटनियां चल रही हैं, लोग बेरोजगार हो रहे हैं लेकिन सरकार जनता की आवाज को कुचलने में लगी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मोदी सरकार जुमलों की सरकार है। सत्ता में आने से पहले भाजपा स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करवाने की बात करती थी, बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करती थी लेकिन अब सरकार किसानों को उनका हक देने की जगह उनके ऊपर गोलियां चलवा रही है और बेरोजगारों को रोजगार देने की जगह उन्हें बेरोजगार बनाने का काम कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा की जनता प्रदेश की सत्ता में काबिज इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने लोगों को रैली में आने से रोकने के लिए भरसक प्रयास किए। यहां तक कि बल्लबगढ़ सब्जी मण्डी में बरसात से भरे हुए पानी को बाहर निकालने की जहमत भी नहीं उठाई गई। सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों से बौखलाई हुई है। उन्होंने रैली के आयोजक अशोक गर्ग की तारीफ करते हुए कहा कि अगर श्री गर्ग इसी तरह लोगों को कांग्रेस से जोडऩे का काम करते रहे तो निश्चित तौर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ेगा और कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। 

इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओ.पी. पांडे ने अपने समाज की तरफ से एक गदा देकर एवं रैली के आयोजक अशोक गर्ग ने महाराज अग्रसेन की तस्वीर भेंट करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का धन्यवाद किया कि वे समाज के प्रत्येक गरीब एवं कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री बिल्लू कादयान, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक, कांग्रेस नेत्री राधा नरूला, कांग्रेस के राजेन्द्र शर्मा, दिनेश चंदीला, गजेन्द्र सिंह, किरण सिंह गोदारा, सत्यवीर डागर, सत्यनारायण, सुमित गौड़, ललित भड़ाना, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, एस.एल. शर्मा, ज्ञानचन्द आहुजा, नरेश गोदारा, विकास चौधरी, महेन्द्र शर्मा, डॉ. धर्मदेव आर्य, राजेश तेवतिया, हितेन्द्र चंदीला, जतीन भाटिया, रघवीर भड़ाना, श्रेय शर्मा, रेनू चौहान, सेवाराम वर्मा, अशोक रावल, रतिराम, नरेन्द्र मिश्रा, विजय कपूर, गोपीचंद शर्मा सहित अनेक नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया और कहा कि डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में समाज की 36 बिरादरियां उनके नेतृत्व में संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.