Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, December 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सोहनपाल का पृथला में हुआ ज़ोरदार स्वागत

    सोहनपाल का पृथला में हुआ ज़ोरदार स्वागत

    Ajay vermaBy Ajay verma13/10/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 13 अक्टूबर: पृथला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर ने आज गाँव सोफ्ता, असावटी, मलेरना, फफूंदा, शाहजहांपुर, शाहूपुरा खादर, दूल्हेपुर, नंगला मोठूका, नरहावली, महमदपुर, सदरपुर, बढराम सुरूरपुर में में जनसम्पर्क किया और 21 अक्टूबर को भारी मतों से भाजपा को जिताकर कमल खिलाने की अपील की. भाजपा से बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे नयनपाल रावत के गाँव असावटी में भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर को भारी जनसमर्थन मिला। असावटी गांव में 13 स्थानों पर सोहनपाल छोकर का स्वागत किया गया, पांच जगह लड्डुओं से तौला गया। पांच स्थानों पर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया। केक सिंह ने सोहनपाल को नोटों की माला पहनाई। कई स्थानों पर सोहनपाल छोकर को पगड़ी और मूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

    इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, भाजपा नेता बलदेव अलावलपुर, सबसे बड़ी पाल तेवतिया पाल के प्रधान चौधरी बिजेंद्र सिंह, भाजपा नेता पवन रावत, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन चौधरी दिनेश मलिक, पूर्व सरपंच जगन, पूर्व सरपंच हीरालाल, केक सिंह, ठाकुर सीपी सिंह, राकेश नंबरदार, ओम प्रकाश आर्य, चिरंजी, प्रकाश धारीवाल, आम प्रकाश आर्या गाँव के बुजुर्ग और समस्त सरदारी ने इकठ्ठे होकर सोहनपाल छोकर को आशीर्वाद एवं समर्थन दिया। सोहनपाल छोकर ने  असावटी गाँव की सरदारी से अपील करते हुए कहा कि आप लोग मुझे आशीर्वाद दीजिये, मैं आपको वचन देता हूँ कि आपको कभी पीठ नहीं दिखाऊंगा। उन्होंने कहा कि अब पूरी तरफ से साफ़ हो गया है कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है इसलिए मैं चाहता हूँ कि पृथला की आवाज भी विधानसभा में गूंजनी चाहिए। आने वाली 21 अक्टूबर को आपका एक एक वोट मेरे लिए आशीर्वाद का काम करेगा।

    सोहनपाल छोकर ने कहा कि अगर यहाँ पर भाजपा की जीत होगी तो मोदीजी कर मनोहर जी के आशीर्वाद से मनचाहा विकास कराया जा सकेगा लेकिन अगर गलती से किसी और पार्टी का विधायक बन गया तो मोदीजी और मनोहरजी से नेटवर्क टूट जाएगा, उसके बाद पांच साल फिर से इंतज़ार करना पड़ेगा। इस अवसर पर बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि आने वाली 21 तारीख को आप लोग सोहनपाल छोकर को चुनाव जितवाइये, अगर आप इन्हें आशीर्वाद देंगे तो ये आपके हर सुख-दुःख में काम आएँगे और आप के पूरे क्षेत्र का विकास कराएंगे। अगर हमारी जरूरत पड़ी तो यहाँ से बल्लभगढ़ भी ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे आपने मुझे 2005 में 34000 वोटों से चुनाव जिताया था वैसे ही मेरे भाई सोहनपाल को चुनाव जितवाइये।भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर ने आशीर्वाद एवं समर्थन के लिए पूरे असावटी गाँव की सरदारी और हर एक मतदाता को धन्यवाद दिया।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दौरे पर; दोनों कुलपतियों ने नवाचार, डिजिटल शासन एवं कौशल विकास में सहयोग का संकल्प लिया

    04/12/2025

    पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की : चौ.कृष्णपाल गुर्जर

    30/11/2025

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद द्वारा सैनिकों और उनके परिजनों को किया सम्मानित

    23/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.