ईकोग्रीन कंपनी और उसके 120 कर्मियों के बीच वेतन विवाद बुधवार को सुलझा लिया गया।

0
599
file photo

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 22 मई। ईकोग्रीन कंपनी और उसके 120 कर्मियों के बीच वेतन विवाद बुधवार को सुलझा लिया गया। कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी नेताओं के बीच समझौते में कर्मचारियों का वेतन व अन्य भत्तों की दर तय की गई। समझौता होने के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। ईकोग्रीन कंपनी शहर के घर-घर से कूड़ा इक_ा कर बंधवाड़ी प्लांट में निस्तारित करने का काम करती है। इस काम में कंपनी ने सफाई कर्मी, चालक आदि चतुर्थ श्रेणी पदों पर 120 कर्मचारी भर्ती कर रखे हैं। कंपनी प्रबंधन ने इन कर्मचारियों को सूचना दिए बिना ही अप्रैल माह से उनके वेतन मे 30 से 50 फीसदी की कटौती कर दी थी।

इस पर कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए और चक्का जाम कर दिया था। मंगलवार को गतिरोध जारी रहा, देर शाम दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव नानकचंद खैरालिया की अगुवाई में कर्मचारी नेता वेद भड़ाना और कंपनी प्रबंधन की ओर से अशोक भारद्वाज, कुलदीप, विपुल शर्मा, बृजेश शुक्ल और वीरेंदर भाटी के बीच समझौते में कर्मचारियों के वेतन भत्तों की दर तय की गई।

नानकचंद खैरालिया ने बताया कि बेसिक वेतन 12300, वाहन शुल्क 4000 रुपये जो कि कर्मचारियों के खाते में पहुंचेगा, इसके अलावा कंपनी कर्मचारी के प्रॉविडेंट फंड में 1350 रुपये, ईएसआई खाते में 350 व अन्य मदों में 500 रुपये प्रतिमाह खर्च करेगी। नानकचंद ने बताया एजेंडा में प्रति कर्मचारी सीटीसी 19900 रुपये तय हुआ। बुधवार से कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया। शहर में सभी जगहों से खत्ते साफ  हुए और घरों से भी कूड़ा इक्_ा किया गया।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY