Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पृथला के मोहना गांव में किया आईटीआई का शिलान्यास

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पृथला के मोहना गांव में किया आईटीआई का शिलान्यास

Ajay vermaBy Ajay verma17/07/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : पृथला: पिछली सरकारों में ITI संस्थान खंडहर बनते जा रहे थे लेकिन bjp सरकार ने प्रदेश की आईटीआई को हुनर तराशने और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम बनाने का काम किया है। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पृथला के मोहना गांव में किया जहां  स्थानीय विधायक टेकचंद शर्मा के साथ  उन्होंने आईटीआई का शिलान्यास किया। मोहना गांव में इस ITI का निर्माण सात करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल और टेकचंद शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। विपुल गोयल ने कहा  कि BJP सरकार ने  पार्टी का विधायक ना होने के बावजूद  पृथला विधानसभा क्षेत्र  को एजुकेशन हब बनाने का काम किया है  उन्होंने कहा कि 3 आईटीआई के साथ महिला कॉलेज और स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी का निर्माण दिखाता है  कि आने वाले वक्त में  पृथला विधानसभा के शिक्षण संस्थान  हरियाणा का भविष्य तय करने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि मोहना गांव  स्थापित हो रही इस आईटीआई से  हजारों की संख्या में  युवा  अपने भविष्य का निर्माण कर पाएंगे  क्योंकि पृथला के दुधौला गांव में बन रही स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी  निर्माण के बाद  आईटीआई पास युवा  किसी कंपनी में  सिर्फ मजदूर बनकर रिटायर नहीं होंगे  बल्कि अपने हुनर के दम पर कंपनी के सीईओ तक का सफर तय करने की क्षमता प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा  कि BJP सरकार ने  सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलते हुए  सभी क्षेत्रों में समान विकास किया है  और पृथला विधानसभा क्षेत्र इसका  आदर्श उदाहरण है जहां 1500  करोड़ से भी ज्यादा के कार्य हो चुके हैं । इस मौके पर पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा  कि पृथला विधानसभा में जितना काम पिछले 4 साल में हुआ है उतना काम पिछले 40 साल में भी नहीं हुआ और वह सभी विपक्षी दलों से पृथला विधानसभा में हुए विकास कार्यों पर हिसाब करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जिन लोगों ने पृथला में कुछ नहीं किया वो आज बीजेपी सरकार से हिसाब मांग रहे हैं। टेक चंद शर्मा ने कहा कि वो चुनाव में अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे। टेक चंद शर्मा ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल के सामने मोहना गांव में बस अड्डे की स्थापना और मोहना को तहसील बनाने की भी मांग रखी जिस पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे। इससे पहले पन्हैरा कला,पन्हैरा खुर्द, दयालपुर नरियाला और हीरापुर जैसे गांव में भी उद्योग मंत्री विपुल गोयल और विधायक टेकचंद शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। नरियाला गांव की महिला सरपंच जब उद्योग मंत्री विपुल गोयल का सम्मान करने लगी तो विपुल गोयल ने कहा कि तुम तो मेरी बहन हो घूंघट उठाओ और पढ़ी-लिखी पंचायत की जिम्मेदारी निभाओ। विपुल गोयल ने कहा कि मान-सम्मान तो आंखों में होता है और महिला सशक्तिकरण के दौर में महिलाओं को खुलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर  खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा  बीजेपी के जिला सचिव बृजेंद्र नेहरा ,भूपेन्द्र हुड्डा चैयरमैन, सरपंच एकता मंच के प्रधान विनोद भाटी, वाईस चैयरमैन बिजेन्दर शर्मा, पप्पू सरपंच, अन्जू यादव सरपंच, गिरिराज सरपंच, मनोज सरपंच,निशान्त हुडा सरपंच, विष्णु कौशिक, सतपाल शर्मा, योगेश सरपंच, रामकुमार सरपंच ,राहुल सरपंच, विवेक सैनी सरपंच, ब्लॉक सदस्य लीलू पराशर,ओमपाल शास्त्री, इन्दरजीत शर्मा, ग्याणचंद सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा के साथ मंजीत सिंह की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.