Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने वितरित किए केएमपी एक्सप्रेसवे के किसानों को चेक वितरित

    उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने वितरित किए केएमपी एक्सप्रेसवे के किसानों को चेक वितरित

    Ajay vermaBy Ajay verma22/12/2017No Comments2 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS (  AJAY VERMA ) फरीदाबाद : जमीन का कोई मोल नहीं होता , लेकिन देश और हरियाणा की समृद्धि के लिए जमीन देने वाले किसानों को खुशहाल रखना बीजेपी सरकार का संकल्प है। ये विचार हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले 8 गांवों के किसानों को बढ़े हुए मुआवजे के चेक वितरित करते हुए व्यक्त किए। विपुल गोयल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 178 किसानों को 72 करोड़ का मुआवजा देने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया
    .जिसमें रहराना, किरावटा, जोधपुर, रकीपुर, गेलपुर, रजोलका, बामणीका और खुसलुपर गांव के किसान शामिल हैं। पहले दिन 77 किसानों को 26 करोड़ 10 लाख का मुआवजा वितरित किया गया। इस जमीन का अधिग्रहण केएमपी एक्सप्रेस वे के लिए साल 2006 में किया गया था।  इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि अगर पूर्व सरकारों ने कोशिश की होती तो किसानों को पहले ही उचित मुआवजा मिल जाता। विपुल गोयल ने कहा कि केएमपी का निर्माण कार्य 31 मार्च 2018 से पहले पूरा हो जाएगा। उन्होने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे के बन जाने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण में भी अंतर आएगा। विपुल गोयल ने पूर्व सरकारों पर इस प्रोजेक्ट को लंबे समय तक लटकाने का भी आरोप लगाया। उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद इस प्रोजेक्ट के कार्य में तेजी आई और शीघ्र ही ये हाइवे इस क्षेत्र की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुआवजा देने में तत्परता के लिए सभी किसानों ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पंडित मुकेश शास्त्री, अनीता शर्मा, प्रवीण चौधरी, जिला पार्षद जगदीश , सुरजीत अधाना, नरेश नंबरदार, धर्मपाल, पूर्व विधायक राम रतन, प्रकाशवीर नागर, हरकेश प्रधान, बालकिशन चौहान, राजेंद्र , प्रवीण कोहली समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.