TODAY EXPRESS NEWS : भिवानी, 04 जनवरी, 2018 : प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए आवश्यक है कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) निर्विघ्न व कदाचार-रहित संचालित हो। इस परीक्षा के माध्यम से योग्य, कत्र्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, संस्कारवान, समाज व देश के प्रति समर्पित व्यक्ति भावी-पीढ़ी के निर्माता के रूप में आगे आएगें। ऐसे शिक्षक ही बच्चों में राष्ट्र-भक्ति, मानवता व उत्कृष्ट भारतीय संस्कारों तथा आधुनिक विज्ञान व प्रौद्योगिकी की बहुमूल्य शिक्षा देंगे। उक्त बातें शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने आज यहाँ एचटेट परीक्षा में प्रविष्ठ होने वाले सभी परीक्षार्थियों को सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुुए कहे !
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
