Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एनआईटी क्षेत्र के एक लाख घरों पर लगाया जाएगा भाजपा का झंडा : यशवीर डागर

    एनआईटी क्षेत्र के एक लाख घरों पर लगाया जाएगा भाजपा का झंडा : यशवीर डागर

    Ajay vermaBy Ajay verma23/02/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 23 फरवरी। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी यशवीर डागर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक करते हुए साढ़े चार सालों में देश व प्रदेश की विकास के मामले में पूरी तरह से कायाकल्प कर दी है। उन्होंने कहा कि इसी विकास के बदौलत पर 2019 में फिर से मोदी-मनोहर की जोड़ी पुन:सत्तासीन होगी। श्री डागर शनिवार को संजय कालोनी में मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया के घर पर भाजपा पार्टी का ध्वज व स्टीकर लगाने के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यशवीर डागर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित भाजपाईयों ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। यशवीर डागर ने कहा कि इस अभियान के तहत एनआईटी क्षेत्र के एक लाख घरों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने चुनाव के दौरान जनता से जो वायदे किए थे, सत्ता में आने पर उन सभी वायदों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र इसका उदाहरण है, जहां भाजपा ने साढ़े चार सालों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य सम्पन्न करवाए है। आज इस क्षेत्र में जहां नई सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है वहीं आबादी के अनुपात के अनुसार सीवरेज लाईन, नालियां व पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है और क्षेत्र की हर कालोनी की हर गली को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का अब कांग्रेस, इनेलो व अन्य दलों से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है और वह भली भांति जान चुके है कि केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गाे का समान विकास करवा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मिशन 2019 को लेकर पूरे जी जान से जुट जाए और साढे चार वर्षाे के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास का ब्यौरा जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर जवाहर मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सचिव बलजीत डागर , पाली मंडल उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर, राजेंद्र तिवारी,विजय झा ,सोहन झा ,अनिल कुमार यादव,जगदीश पंडित,भगवान सिंह ,प्रेमपाल सिंह , राम प्रसाद , धनजय  सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.