Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » एनएसयूआई के नाम पर गुंडागर्दी नहीं की जाएगी बर्दाश्त – प्रदीप धनखड़

एनएसयूआई के नाम पर गुंडागर्दी नहीं की जाएगी बर्दाश्त – प्रदीप धनखड़

Ajay vermaBy Ajay verma27/10/2017No Comments2 Mins Read
nsui member
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )  एनएसयूआई से जुड़े कुछ युवाओं द्वारा पिछले कुछ दिनों से संगठन के नियमों के खिलाफ गतिविधियां की जा रही हैं। इन्हें संगठन द्वारा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कहना है एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनखड़ का। शुक्रवार को एक ब्यान जारी कर प्रदीप धनखड़ ने कहा कि शुक्रवार दोहपर से उनके पास कई तरह के फोटो व वीडियो पहुंच रहे हैं, जिससे एनएसयूआई की छवि खराब हो रही है।

प्रदीप धनखड़ के अनुसार एनएसयूआई द्वारा हर साल चुनावी प्रक्रिया के बाद ही कॉलेजों, जिले व प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों का चयन किया जाता है। जबकि पिछले कुछ दिनों से एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन के नियमों को ताक पर रखकर कॉलेजों में पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नेहरू कॉलेज पर भी इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुझे सूचना मिला है कि वहां पर इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। इस विषय में वीडियो मेरे पास पहुंचे हैं। वहीं कुछ फोटो ऐसे भी मेरे पास आए हैं, जिनमें जिला अध्यक्ष के साथ बाईपास रोड पर गाड़ियों की छतों पर बैठकर बीयर पीते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिली है कि इस वजह से रोड पर जाम भी रहा और एक एंबुलेंस भी उसमें फंसी रही। यह पूरी तरह से अनुशासनहीनता है। इस घटना के बाद से मेरे पास लगातार फोन आ रहे हैं और कुछ स्वार्थी लोगों की करतूतों के लिए मुझे शर्मिंदा होना पड़ रहा है। प्रदीप धनखड़ ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष होने के नाते मुझे इस घटना पर खेद है। जिन भी लोगों द्वारा अनैतिक तरीके से पदों काे बांटा जा रहा है और इस तरह की अनैतिक घटनाएं कर रहे हैं, उनके खिलाफ संगठन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए हमने एनएसयूआई के उच्च पदाधिकारियों को भी लिख दिया है।


वहीं एनएसयूआई नेहरू कॉलेज के अध्यक्ष सन्नी बादल का कहना है कि वो चुनावी प्रक्रिया से एनएसयूआई के अध्यक्ष बने हैं। शुक्रवार को यहां पर संगठन के नियमों को ताक पर रखकर कार्यकारिणी गठन करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कॉलेज के बाहर जो कुछ भी हुआ, एनएसयूआई उसकी जिम्मेवारी नहीं लेती है। यह संगठन के नाम को बदनाम करने का प्रयास मात्र है।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.