ऑब्जर्वर रणजीत सिंह एवं सहीराम पहलवान का फरीदाबाद में जोरदार स्वागत

0
1037

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय ऑब्जर्वर रणजीत सिंह एवं फरीदाबाद ऑब्जर्वर सहीराम पहलवान का फरीदाबाद आने पर संगठन मंत्री गिर्राज शर्मा के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दिल्ली की तर्ज पर कार्य किए जाएंगे। जिस प्रकार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं मुहैया करा रहा है, उसी तर्ज पर हरियाणा में लोगों को नि:शुल्क शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बिजली हाफ और पानी माफ कर दिया जिससे जनता को बड़ी राहत मिली, मगर हरियाणा में खट्टर सरकार ने लूट मचाई हुई हैै। लोगों को पीने को पानी नहीं है और बिजली के दाम दिल्ली से तीन गुणा वसूले जा रहे हैं। इस अवसर पर संगठन मंत्री गिर्राज शर्मा एवं बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने सहीराम पहलवान का ऑब्जर्वर बनने के बाद फरीदाबाद पधारने पर जोरदार स्वागत किया और उनको विश्वास दिलाया कि वो पार्टी के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आने वाले चुनावों में भारी मतों से पार्टी को विजय दिलवाएंगे। शर्मा एवं भड़ाना ने कहा कि उनके नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन सैंकड़ोंं लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं और आज चाहे कांग्रेस हो, भाजपा या इनेलो सभी के कार्यकर्ता टूट-टूटकर आप का दामन थाम रहे हैं। गीता शर्मा, सुनील ग्रोवर, राजूद्दीन, स. तेजवंत सिंह, जोगेन्द्र चंदीला, कुलदीप चावला, सोनू, रघवर दयाल, विनोद भाटी, हीरालाल सोनी, कादिर मलिक, विधासागर कौशिक, विनय यादव, एस के बंसल, वाई के शर्मा, करतार खटाना, विनोद अखोरी, राजन गुप्ता, राजेश कुमार सहित सभी विधानसभाओं के संगठन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY