Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कपड़ों की तरह पार्टी बदलने वाले भड़ाना खो चुके है अपना राजनैतिक वजूद : कृष्णपाल गुर्जर

कपड़ों की तरह पार्टी बदलने वाले भड़ाना खो चुके है अपना राजनैतिक वजूद : कृष्णपाल गुर्जर

Ajay vermaBy Ajay verma07/05/2019No Comments4 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 07 मई। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को आज उस समय बड़ी राजनैतिक ताकत मिल गई, जब कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना के पैतृक गांव अनंगपुर में मौजिज लोगों ने एक स्वर में गुर्जर को विजयीश्री का आर्शीर्वाद दे दिया। इस दौरान अनंगपुर चौक से सभा स्थल तक युवा बिग्रेड कृष्णपाल गुर्जर को कंधों पर बिठाकर लेकर पहुंची और यहां गांव की मौजिज सरदारी ने उनका पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अबकि बार पांच लाख पार, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, कृष्णपाल गुर्जर जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया।

गांव अनंगपुर में मिले भारी जनसमर्थन से गद्गद् कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कपड़ों की तरह पार्टी बदलने वाले शख्स ने अपने सांसद कार्यकाल में जब अपने गांव का ही भला नहीं किया तो वह जिले का क्या भला करेगा। गुर्जर ने चुटकी लेते हुए कहा कि उसे जब चढ़ जाती है तो अनाप-शनाप बोलता है, जब उतर जाती है तो सही बोलता है। उन्होंने कहा कि तीन बार सांसद बनने के बावजूद भी वह मंत्री नहीं बन पाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 40 मंत्रियों में शपथ लेने वालों में फरीदाबाद के वह पहले सांसद थे। उन्होंने कहा कि कभी देवीलाल, कभी चंद्रशेखर, कभी चौटाला, फिर भाजपा और फिर कांग्रेस में जाने वाले भड़ाना अपना राजनैतिक वजूद खो चुके है और आज हालात यह है कि क्षेत्र में लोग उनकी सभाएं करने से भी कतराने लगे है और उन्हें बस्ते उठाने के लिए कार्यकर्ता तक नहीं मिल रहे।

उन्होंने कहा कि भड़ाना कहता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तान भेज दो, उन्होंने कहा कि मनोहर लाल तो पाकिस्तान नहीं जाएंगे परंतु यह पक्का है कि 23 तारीख के बार अवतार भड़ाना फरीदाबाद जरुर छोड़ देगा। इस दौरान सभा में गांव के मौजिज लोगों एवं युवाओं ने कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में हुंकार भरते हुए उन्हें रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर संसद भेजने का विश्वास दिलाया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने अपने गांव खौरी, आनंदवन, ग्रीन फील्ड बिल्डर एवं डीलर एसो. के कार्यक्रम, कम्युनिटी सेेंटर सेक्टर-55, ऋषि नगर बल्लभगढ़ आदि में भी आयोजित चुनावी सभाओं में शिरकत करके लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जगह-जगह लोगों के मिले विजयी आर्शीवाद से उत्साहित कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज जो मान व सम्मान ग्रामीणों ने उन्हें दिया है, वह उसके लिए ताउम्र आभारी रहेंगे और फरीदाबाद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाकर इस सम्मान का ऋण उतारने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के हर कोने-कोने में विकास करवाया है, यही कारण है कि आज उन्हें जनता का चौतरफा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में उन्होंने जनता से जो विकास के वायदे किए थे, उन वायदों पर खरा उतरने हुए फरीदाबाद का समान विकास करवाकर उसका खोया हुआ गौरव लौटाने का काम किया है।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें अबकि बार फिर विजयी बनाकर लोकसभा में भेजा तो आने वाले पांच सालों में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र विकास के मामले में गुरुग्राम व ग्रेटर नोएडा से भी काफी आगे निकल जाएगा। इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना, अवतार भड़ाना के भतीजे अमित भड़ाना, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी, गजेंद्र लाला, संदीप चपराना, अनीता शर्मा, अंजू भड़ाना, ऋषिपाल, रामनिवास, कविन्द्र भडाना, मनोज भडाना, रंजीत चाचा, संदीप भडाना, सुबोध महाशय, अत्तरा नेता जी, राजू, विनोद भडाना, ओमप्रकाश मंडल अध्यक्ष, राजकुमार प्रधान, महावीर ठेकेदार, विरेंद्र भड़ाना, आकाश गुप्ता, उमाशंकर गर्ग, योगेश गोयल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
FARIDABAD LATEST NEWS POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.