TodayExpressNews / फरीदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं फरीदाबाद के पूर्व मेयर रहे अशोक अरोड़ा के कार्यालय में गुरुवार को कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35वीं पुण्यतिथि व लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144 जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। इस दौरान पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा ने कहा कि भारत की राजनीति में यह दिन 2 मायनों में बेहद अहम है। पहला 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पड़ती है तो दूसरा इसी दिन फौलादी इरादों निडर फैसले लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की की हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 भी लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद उन्हें दोबारा इस पद पर पहुंची। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए स्व: इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। इस मौके पर भारत अरोड़ा ने कहा कि हमें इंदिरा जी के आदर्शों पर चलकर भारत को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयास करने चाहिए। इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर बना विश्व में उन्नत राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया। उन्हें पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उनके जैसी कार्यशाली से सभी प्रभावित थे। वहीं पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का आजाद भारत के नव निर्माण में अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर सरदार प्रताप सिंह चावला, पूर्व पार्षद राजू बत्रा, अनीश पाल, अशोक रावल, विनोद चावला, मोहित अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, राकेश कोहली, मनोहर नागपाल, गौरव तनेजा, असलम, बंटी सहगल, महेंद्र कपूर, मनीष बत्रा, प्रेम गुलाटी, हंसराज भाटिया, जितेंद्र शर्मा, अंकुश वधवा, राधेश्याम कुमा, ख़ुशी राम, विजय सलूजा, सनी, मामचंद शर्मा, संजय कुमार व भारत अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
