किसान मोर्चा ने भाजपा की जीत के लिए किया हवन यज्ञ

0
860

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 22 मई। लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने बाईपास रोड स्थित महाराजा पैलेस में हवन यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश के विकास और उन्नति के लिए भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में आना बहुत जरूरी है और यह देश की जनता ने साबित कर दिया है। महागठबंधन द्वारा एग्जि पोल पर उठाए जा रहे सवालों पर कटाक्ष करते हुए सुखबीर मलेरना ने कहा कि महागठबंधन की हवा निकलने में अब कुछ पल का समय बाकी है।

दूध का दूध और पानी का पानी बहुत जल्द हो जाएगा। देश की सत्ता पर फिर एक बार भाजपा सरकार काबिज होगी और नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की बागडोर उनके हाथ में सुरक्षित है। जिस प्रकार से बीते 5 वर्षों में उन्होंने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है, उसी का परिणाम है कि देश की जनता फिर से उनके सुरक्षित हाथों में देश की बागडोर सौंपने जा रही है। सुखबीर मलेरना ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से एक बार फिर कृष्णपाल गुर्जर भारी मतों से विजयी हासिल करेंगे और नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

हवन यज्ञ के माध्यम से उन्होंने कृष्णपाल गुर्जर की विजयश्री के साथ कामना की, कि विशाल जीत के बाद वो भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनें और फरीदाबाद के विकास में चार चांद लगाएं। इस अवसर पर उनके साथ तीरथ रावत, रणवीर तेवतिया, प्रभु रावत, विशाल शर्मा, कविता मीणा, अनिल कुमार, गजराज मेंबर, सुरेन्द्र शर्मा, कुलदीप तेवतिया, पवन शर्मा सरपंच भैंसरावली, हेमेन्द्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY