Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कृष्णपाल गुर्जर ने जनसेवक के रुप में की फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सेवा : सुरेंद्र तेवतिया

    कृष्णपाल गुर्जर ने जनसेवक के रुप में की फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सेवा : सुरेंद्र तेवतिया

    Ajay vermaBy Ajay verma06/04/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। भाजपा हाईकमान द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को पुन: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर व लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है। इसी कड़ी में लेबर फेड के पूर्व चेयरमैन एवं पृथला विस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र तेवतिया ने अपने सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और फिर से देश में मोदी और फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर को विजयी दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, कृष्णपाल गुर्जर जिंदाबाद व भाजपा पार्टी जिंदाबाद’ के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेंद्र तेवतिया ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने नेता नहीं बल्कि एक जनसेवक के रुप में इस समूची फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की है। उनके सुख-दुख में भागेदारी निभाने के साथ-साथ उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान रुप से विकास कार्य करवाकर एक नया इतिहास कायम किया है। उन्होंने कहा कि गुर्जर ने जहां राष्ट्रीय राजमार्गाे पर फ्लाईओवर व सिक्स लेन बनवाकर शहर को सुंदर बनाने का काम किया वहीं बाईपास व पूरे शहर में सडकों का जाल बिछाने का श्रेय भी उन्हीं को ही जाता है। तेवतिया ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से जितना विकास फरीदाबाद में 5 सालों में हुआ है, उतना विकास पिछले 60 सालों में भी नहीं हो पाया और इसका जीता जागता उदाहरण पृथला विधानसभा क्षेत्र है, जहां भाजपा का विधायक न होने के बावजूद अब तक यहां करोड़ों के विकास कार्य करवाए जा चुके है। तेवतिया ने कहा कि सही मायनों में अगर फरीदाबाद को विकास की गति से किसी ने जोड़ा है तो वह है केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके इस विकास का ऋणी आगामी 12 मई को उनके पक्ष में जबरदस्त मतदान करके उन्हें पुन: पांच लाख मतों से विजयी बनाकर संसद भेजकर एक नया इतिहास रचने का काम करेगी। इस मौके पर मनोज भाटी, प्रीतम सिंह, रिछपाल सैनी, संदीप शर्मा पन्हेडा, भूपेश रावत, प्रकाश भाटी, अभिषेक चौधरी, सुरेंद्र वैष्णव, बिजेंद्र चौधरी, प्रहलाद सिंह, विरेंद्र पाल सिंह, अशोक नंबरदार, मनोज तेवतिया, मलिक, शिव कुमार सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जरूरतमंद परिवारों में बांटे राशन, कंबल,प्रेशर कुकर,मिठाइयां और प्रोत्साहन राशि

    03/11/2026

    समाज को जोड़ने का दीपक जलाया, ह्यूमन लीगल ऐड का भव्य दीपावली मिलन!

    03/11/2026

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.