Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए एनएसयूआई ने कक्षाओं में छात्र संवाद करके इक्कट्ठा किए 9740 रुपए

    केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए एनएसयूआई ने कक्षाओं में छात्र संवाद करके इक्कट्ठा किए 9740 रुपए

    Ajay vermaBy Ajay verma21/08/2018Updated:21/08/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : 16 वें  दिन भी जारी रहा एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन फरीदाबाद । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज 16वे दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आज तीसरे दिन भी कॉलेज के छात्र छात्राओं से कक्षाओ में संवाद करके 9740 रुपए एकत्रित किए । इस दौरन कृष्ण अत्री ने कहा कि आज केरल में जो बाढ़ के कारण हालात बिगड़े हुए हैं उनमें सुधार करने के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों को मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। ऐसे में हमें सब कुछ भूलकर केरल के बाढ़ पीड़ितों की हर तरीके से मदद करनी चाहिए।  अत्री ने कहा कि जबसे केरल में प्रलय के बारे में पता चला है तभी से एनएसयूआई ने धरना तो जारी रखा है लेकिन ज्यादा ध्यान पीड़ितों की मदद करने में लगाया है।

    इसी के चलते हुए आज नेहरू कॉलेज में  कक्षाओं में जाकर छात्रों से पीड़ितों के लिए चंदा एकत्रित किया। एनएसयूआई की इस मुहिम के चलते हुए केरल के पीड़ितों के लिए बहुत से छात्र छात्रा आगे आए और मदद के लिए राशि दान दी। वही जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा एवं छात्र नेता दिनेश कटारिया ने सूबे की खट्टर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो प्रदेश की खट्टर सरकार छात्र-छात्राओं को अनदेखा कर रही है इसका जवाब वह आने वाले चुनाव में सूत समेत देंगे। उन्होंने कहा कि 8 जायज माँगो को लेकर आज एनएसयूआई के अनिश्चितकालीन धरने को 16 दिन हो चुके है पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी हमारे पास नहीं आया है। उन्होंने कहा माँगे पूरी ना होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा और हम भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरन मुख्य रूप से नेहरू कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक वत्स, विक्रम यादव, शिवम, शैंकी, अभिषेक, सोनू नर्रवत, अमन शर्मा, मनीष, कन्हैया, अनिल, मोहित, अंकित, गौरव कौशिक आदि मौजूद थे।

     

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.