Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » क्राइम ब्रांच DLF ने ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाते हुए मृतका के प्रेमी को किया गिरफ्तार।

क्राइम ब्रांच DLF ने ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाते हुए मृतका के प्रेमी को किया गिरफ्तार।

Ajay vermaBy Ajay verma16/10/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : गौरतलब है कि सेक्टर 11 में रामनगर कॉलोनी में रहने वाले कुवरपाल की पत्नी पिंकी की हत्या दिनाक 12 अक्टूबर 2018 को कर दी गई थी, जिस पर थाना सेक्टर 7 में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन को सौंपी गई थी।   पुलिस आयुक्त श्री अमिताभ सिंह ढिल्लों के द्वारा दिए गए निर्देश पर श्री लोकेंद्र सिंह उपायुक्त अपराध, के मार्गदर्शन मे कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच DLF प्रभारी नवीन कुमार और उसकी टीम ने ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए आरोपी विनय पुत्र बालकिशन निवासी हनुमान नगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  DLF क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ पर बतलाया है कि मृतका व आरोपी विनय के 2014 से अवैध सम्बन्ध थे।  आरोपी विनय की 2009 में शादी हो चुकी है तथा आरोपी की दो लड़कियां भी हैं मृतका उसके बावजूद विनय पर शादी का दबाव डालती थी तथा कहती थी की अपनी पत्नी को तलाक दे दो और मुझसे कोर्ट मैरिज करलो।  मृतका, आरोपी से पैसे को लेकर भी दबाव बनाती थी बार बार पैसे मांगती थी, इस वजह से आरोपी ने अपनी पत्नी के गहने भी बेच दिए थे। आरोपी ड्राइवरी का काम करता था उसकी इनकम भी ज्यादा नहीं थी।  मृतका बलात्कार के केस में फ़साने की धमकी देती थी. मृतका व आरोपी के अवैध सम्बन्धो के चलते आरोपी की पत्नी उसका घर छोडकर फरवरी माह से अपने पिता के घर रह रही थी।   आरोपी मृतका के दबाव के चलते काम नही कर पा रहा था इस बात से परेशान होकर आरोपी ने मृतका को अपने रास्ते से हटाने के लिए दिनांक 12.10.18 को मृतका को घर में अकेली पाकर उसके साथ पहले अवैध सम्बन्ध बनाए फिर उसका गला दबाकर हत्या करदी और बाद में उसके हाथो व चेहरे पर पत्थर मारकर ,वहां से फरार हो गया था।   घटना के बाद आरोपी अपने घर गया वहां से बाइक लेकर दिल्ली और नोएडा में फूटपाथ पर अपना समय बिताता रहा।  पैसे खत्म होने के बाद आरोपी अपने घर हनुमान नगर भारत कॉलोनी फरीदाबाद आ रहा था ,,,खेड़ीपुल से आरोपी को मुकदमा न- 799 दिनांक 12/10/18 धारा 302/376 450 IPC थाना सेक्टर -7 में गिरफ्तार किया गया।

घटना के समय पहने हुए कपडे बरामद किए जा चुके है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आज आरोपी को ईलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके आरोपी से मृतका का मोबाइल फ़ोन बरामद करने व और गहनता से पूछताछ करने के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.