Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने पृथला क्षेत्र में किया कई रैनवेल बूस्टरों का शिलान्यास

    जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने पृथला क्षेत्र में किया कई रैनवेल बूस्टरों का शिलान्यास

    Ajay vermaBy Ajay verma15/09/2018No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। प्रदेश के जनस्वाथ्य राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। हरियाणा के ग्रामीण आंचल में शहरों की तर्ज पर विकास किया जा रहा है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से कृतसंकल्पित है। बनवारी लाल आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव भनकपुर, दुधौला व पृथला में रैनीवेल बूस्टरों का शिलान्यास करने के उपरांत आयोजित विशाल जनसभा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं. टेकचंद शर्मा भी उपस्थित थे। उपरोक्त गांवों में सर्व समाज की ओर से राज्यमंत्री बनवारी लाल एवं विधायक टेकचंद शर्मा का पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने विकास के नाम पर केवल लोगों को गुमराह करने का काम किया है।

    पिछले 10 वर्षाे में जो हरियाणा विकास के मामले में पिछड़ गया था, मनोहर सरकार ने चार वर्षाे के दौरान इस प्रदेश को विकास की पटरी पर लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दक्षिण हरियाणा के साथ भी भेदभाव किया, जबकि मौजूदा सरकार सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर समस्त हरियाणा में बिना भेदभाव के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र में जल्द ही पानी की समस्या का पूरी तरह से हल हो जाएगा क्योंकि 186 करोड़ की रेनीवेल परियोजना के माध्यम से इस क्षेत्र के 44 गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नए हरियाणा का उदय हुआ है और इस हरियाणा में किसान, मजदूर, श्रमिक, व्यापारी व आम आदमी सभी के हितों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की गई है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। वहीं हाल ही में मुख्यमंत्री ने बिजली की दरों में कटौती करके लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने मंच से विधायक टेकचंद शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री शर्मा सही मायनों मेें जनसेवक है। वह जब-जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलते है, तब-तब क्षेत्र के विकास की मांग उनके समक्ष रखते है और मुख्यमंत्री को भी इस क्षेत्र से बेहद लगाव है वह भी एक कलम से श्री शर्मा द्वारा रखी मांगों को स्वीकार कर लेते है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आगामी चुनावों में भी आप ऐसे जनप्रतिनिधि को पुन: जिताकर चंडीगढ़ भेजो, ताकि विकास के मामले में पृथला क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह से बदली जा सके। इस मौके पर विधायक टेकचंद शर्मा ने राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल का आभार जताते हुए पृथला क्षेत्र की ओर से उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से क्षेत्र में अब तक 1600 करोड़ के विकास कार्य हो चुके है और कुछ कार्य प्रगति पर है। विधायक टेकचन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भागीरथ की उपाधि देते हुए डॉ. बनवारी लाल को उनका दूत बताते हुए दोनों का दिल से अपनी तथा क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि क्षेत्र मे वे हजारों करोडो के विकास कार्य सिर्फ ओर सिर्फ मुख्यमंत्री की देन है उसमें चाहे शिक्षा का क्षेत्र या तकनीकि शिक्षा, खेल कूद हो चाहे स्वास्थ्य, गांव के अन्य विकास का तो कोई तोड ही नही है क्षेत्र में चारो ओर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य चल रहे है। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग अधीक्षक अभियंता जनकराज, कार्यकारी अभियंता जगदीश व सुधीर कुमार, खण्ड विकास एंव पंचायत अधिकारी करतार अधाना, डॉ. तेजपाल शर्मा, युवा नेता दिनेश शर्मा, जिला पार्षद श्रीमति आशा रानी, कुलदीप शर्मा, सुन्दर सरपंच, लुकरी सरपंच, सचिन सरपंच, नासीर हुसैन सरपंच, तेजपाल सरपंच, गुरुदत्त सरपंच, राधा रमण बोहरे, सुन्दर लाल शास्त्री, देशराज शास्त्री सहित सैकडों सरपंच, पूर्व सरपंच बलॉक सदस्य सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.