जेल प्रशासन कैदियो को परिवारों के साथ दीपावली मनाने की दे सुविधाः गोयल

0
814

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) नई दिल्ली : राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट (हिन्दू संगठनों का समूह) के अंतराष्ट्रीय महासचिव श्री जय भगवान गोयल ने तिहाड़ जेल के महानिदेशक श्री अजय कश्यप को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि दिल्ली की जेलों में कैदियों के संग उनके परिवारवालों को दीपावली का त्यौहार मनाने की सुविधा प्रदान की जाए।

पत्र में श्री गोयल ने कहा कि महापर्व दीपावली पूरे देश में उत्साह, श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। प्रत्येक देशवासी इस दिन अपने परिवार सहित खुशीयां मनाते हैं लेकिन जेलों में किन्ही कारणों से बंद कैदी इस खुशी से वंचित रह जाते हैं। कैदियों को भी अपने परिवार वालों के साथ जेलों में यह सुविधा मिलनी चाहिए। पंजाब मे जेल विभाग करवाचौथ पर ऐसी सुविधा जेल कैदियों को उपलब्ध करा चुका है।

गोयल ने पत्र में दावा किया जेल प्रशासन के कदम से कैदियों में साकारात्मक संदेश जाएगा और उनके सुधारने की गुजांयश बढ़ेगी। इस कदम से कैदियों के परिवार वाले भी अपार खुशी महसूस करेंगें।

 

पत्र की प्रति केंद्रीय गृहमंत्री एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई है।

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY