Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 4
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » ठेकों की बढ़ती संख्या के चलते शहर में क्राइम का ग्राफ बढ़ा : धर्मबीर भड़ाना

ठेकों की बढ़ती संख्या के चलते शहर में क्राइम का ग्राफ बढ़ा : धर्मबीर भड़ाना

Ajay vermaBy Ajay verma02/09/2018No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी हर प्रकार से ठेका प्रथा को आगे बढ़ा रही है। चाहे शराब के ठेके हों या नौकरी में ठेका प्रथा। आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने रविवार को सैक्टर-48 में सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों के घरों के सामने खुले शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए प्रोटेस्ट किया और प्रशासन से इस शराब के ठेके को कहीं अन्यत्र खुलवाने की मांग की। उन्होंने भाजपा की आबकारी एवं कराधान नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज शहर में हर आधा किलोमीटर पर शराब का ठेका खुला हुआ है। सरकार को इस नीति में बदलाव करना चाहिए और दिल्ली की तर्ज पर एक पैरामीटर तय किया जाए, न कि जगह-जगह शराब के ठेके खोलने की अनुमति प्रदान कर केवल वसूली की जाए। इतना ध्यान अगर भाजपा सरकार विकास पर देती तो आज शहर के हालात कुछ और होते। चाहे स्कूल हो, धार्मिक स्थल हो या सार्वजनिक स्थल हर जगह पर शराब के ठेके खुले हुए हैं, जिसके चलते क्राइम को बढ़ावा मिल रहा है और आए दिन शहर में हत्या, लूटपाट, डकैती एवं बलात्कार हो रहे हैं। शराब के ठेकों के साथ-साथ आहाते खुले हुए हैं, जहां लोग बैठकर दारू पीते हैं और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। भड़ाना ने कहा कि जब क्षेत्र की विधायक स्वयं एक महिला है, तो उसको महिलाओं के हितों एवं उनकी रक्षा के लिए गंभीर कदम उठाने चाहिए। लोगों के घरों के सामने ठेके खुले हुए हैं, सार्वजनिक स्थलों पर ठेकों के चलते महिलाओं एवं लड़कियों का स्कूल, कॉलेज जाना दूभर हो गया है। इस मौके पर बाबा रामकेवल, वरुण श्योकंद, सुबेदार सत्तार, प्रतिमा चौधरी, राजूदीन, सुनील ग्रोवर, रणधीर भड़ावा, केवी, कुलदीप चावला, नवीन सैनी, सोनू, कुलबीर राणावत, सीएम कोटियाल आदि ने ठेके को बंद करने के लिए प्रदर्शन किया।

 

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.