डी ए वी शताब्दी कॉलेज द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

0
1207

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन डी ए वी शताब्दी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सतीश आहूजा हरी झंडी दिखा कर किया | कॉलेज के सभी विंग के छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ सतीश आहूजा ने देश के लोकतान्त्रिक प्रणाली में चुनाव के महत्व एवं हमारी भागीदारी के बारे में चर्चा की | उन्होंने स्वीप(सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड पार्टिसिपेशनद्ध) कार्यकर्म के बारे में विस्तार से बताया | कॉलेज के विभिन्न विंग एन एस एस(छात्र), ए एन एस एस (छात्रा), एन सी  सी(छात्र)ए एन सी  सी(छात्रा) युथ रेड क्रॉस(छात्राएं) वी मेन सेल,  जियोग्राफी सेल  एवं क्लब व् सोसइटी के लगभग 4०० छात्र – छात्राओं  ने भाग लिया | डॉ नरेंद्र दुग्गल के निर्देश  में  रैली कॉलेज कैंपस से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स गवर्नमेंट स्कूल होते हुए 3 नंबर मार्किट के आस -पास में निकली गयी | पोस्टर व् स्लोगन  के  माधयम से चुनाव में भागीदारी एवं मतदाता शिक्षा के बारे में लोगो को जागरूक   किया गया | इस रैली का मुख़्य उदेश्य लोगो को चुनाव के बारे में जागरूक कर राष्ट्रहित में अपना योगदान करना  |

इस रैली में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस को ध्यान में रखते हुए डॉ विजयवन्ति के नेतृत्यों में  जियोग्राफी सेल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया गया |

इस मौके पर कॉलेज के विभिन्न विंग, क्लब और सेल के इचार्ज और कन्वीनर डॉ सुनीति आहूजा, मुकेश बंसल, डॉ नरेंदर दुग्गल, डॉ विजयवन्ति, डॉ दिव्या त्रिपाठी, रवि कुमार, डॉ वनिता सपरा, अंजलि मनचंदा, उर्वशी सपरा , आनंद  सिंह, सरोज कुमार, प्रमोद कुमार, प्रिय| कपूर आदि ने भाग लिया |

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY