Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » तिगांव से होगा भाजपा को सत्ताविहिन करने का शंखनाद : ललित नागर

    तिगांव से होगा भाजपा को सत्ताविहिन करने का शंखनाद : ललित नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma23/03/2019Updated:23/03/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। आगामी 26 मार्च से हरियाणा में शुरु होने वाली रथयात्रा को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के कांग्र्रेसी नेताओं ने अपने समर्थकों सहित दिल्ली कूच किया। इसी कड़ी में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्र्रेसी विधायक ललित नागर भी अपने सेक्टर-17 स्थित अपने निवास से सैकड़ों समर्थकों सहित दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद व कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।  दिल्ली रवाना होने से उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ललित नागर ने कहा कि लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है इसलिए अब पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वह पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने में जुट जाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर भाजपा के 5 सालों के झूठ व जुमलों से जनता को अवगत करवाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और जब कांग्रेस एकजुट हो जाती है तो कोई भी उसके सामने नहीं टिक सकता और पार्टी हाईकमान जिसे भी फरीदाबाद लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारेगी, सभी कांग्रेसी उसे भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा में भेजने का काम करेंगे। नागर ने कहा कि आगामी 31 मार्च को तिगांव अनाज मंडी में कांग्रेस की एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है क्योंकि इस रैली में प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कई नेता एक मंच पर आकर जहां भाजपा सरकार के जुमलों को उजागर करेंगे वहीं लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ताविहिन करने का भी शंखनाद करेंगे। इस मौके पर मास्टर धर्मवीर नागर, मास्टर भंवर लाल नागर, जगबीर सरपंच, सुखराज अवाना ग्राम प्रधान, सुंदर नेताजी, श्यामवीर सरपंच, रमजान सरपंच, विरेन्दर सिंह, सूरजपाल भूरा चेयरमैन, रूपेश मेंबर, चंदन सरपंच, महिंद्र नरवत, नैन सिंह, व्यास जी, युद्धवीर झा, विनोद सरपंच,  कमल चंदेला, लाइक राम सरपंच, सुनील चेयरमैन, विरेन्दर चंदेला, सुरेंद्र त्यागी, लेखराज सरपंच रिछपाल नागर, पुनीत नागर ,चरण सिंह चंदेला, तेज सिंह भाटी, रतन सरपंच, बलराज सरदाना, गौरव  नागर जसाना, मान सिंह नंबरदार, दिनेश शर्मा ,भीम नागर एडवोकेट, अनिल चेची ,रविंद्र पंडित,चरण सिंह नागर, भीम पंडित नीमका गंगाराम सहित सैकड़ों पंच सरपंच व मौजिज लोग मौजूद थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    गंभीर वायु प्रदूषण से अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी

    11/11/2026

    जरूरतमंद परिवारों में बांटे राशन, कंबल,प्रेशर कुकर,मिठाइयां और प्रोत्साहन राशि

    03/11/2026

    समाज को जोड़ने का दीपक जलाया, ह्यूमन लीगल ऐड का भव्य दीपावली मिलन!

    03/11/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.