Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दलित महिलाओ के जिन्दा जलाने पर नेताओ की चुप्पी दुःखद : लक्ष्य

    दलित महिलाओ के जिन्दा जलाने पर नेताओ की चुप्पी दुःखद : लक्ष्य

    Ajay vermaBy Ajay verma12/03/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) दिनांक 11 मार्च 2018 को लक्ष्य की हरदोई टीम ने ” लक्ष्य गाँव गाँव की ओर” अभियान के तहत एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन हरदोई के संडीला के गांव बेलाई में किया | जिसमे गांव के लोगो ने विशेषतौर से महिलाओ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया |

     लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध ने उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर गहरा दुःख प्रकट किया | उन्होंने कहा कि   हाल ही में इलाहाबाद में दलित समाज के एल.एल.बी. कर रहे दिलीप सरोज की दबंगो दुवारा पीट पीट कर निर्मम हत्या तथा उन्नाव में एक दलित लड़की को जिन्दा जलाना व् अभी दो दिन पहले ही बलिया में एक 45 वर्षीय महिला को जिन्दा जला दिया गया इससे यही प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है | उन्होंने  इन अमानवीय घटनाओ पर सरकार की चुप्पी पर  दुख प्रकट किया | उन्होंने कहा कि  सरकार में बैठे दलित नेता भी दलितों की इन अमानवीय घटनाओ पर अपना मुँह नहीं खोलते है जोकि उनकी गुलामी को दर्शाता है | उन्होंने बहुजन  समाज के लोगो से आवाहन करते हुए कहा कि वो इस प्रकार के अत्याचारों के खिलाफ एकजुट होकर उनका विरोध करे | उन्होंने सरकार में बैठे  गुलाम दलित नेताओ का भी बहिष्कार करने का आवाहन किया | उन्होंने कहा कि जब तक बहुजन समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक उनका शोषण होता रहेगा |

     लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम ने  बहुजन समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि जबतक बहुजन समाज अपनी जातिओ की जंजीरो को तोड़कर आपस में भाई चारा नहीं बनाता  है तबतक उनके अधिकार मिलने आसान नहीं है | उन्होंने बहुजन समाज के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचारों पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि हम लोग आज भी गुलाम है | उन्होंने लोगो से आवाहन करते हुए कहा कि आओ मिलकर हम लोग आपस के भेद भाव को भूलकर  इन गुलामी की जंजीरो को तोड़े |

     लक्ष्य कमांडर राजकुमारी कौशल ने लोगो से बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर के बताये मार्ग को अपनाने की बात कही | उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर ने बहुजन समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया था |

     लक्ष्य के युथ कमांडर अखिलेश गौतम ने लक्ष्य के कार्यो व् उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया | उन्होंने  बताया कि लक्ष्य की टीम द्वारा बहुजन समाज के अधिकारों को   लेकर एक ” बहुजन भागीदारी महारैली ” का आयोजन दिनांक 8 अप्रैल 2018 को लखनऊ के डॉ भीम राव आंबेडकर  सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर  किया जायेगा | उन्होंने  लोगो से इस महा रैली को सफल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील भी  की |

     लक्ष्य कमांडर गायत्री गौतम ने गीत के माध्यम से बहुजन उत्थान में  बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के योगदान को बताया |

     कैडर कैम्प के आयोजक नरेंद्र गौतम व् अनिल गौतम ने सभी कमांडरों का धन्यवाद किया और उनके द्वारा किये जा रहे  बहुजन जागरूकता अभियान की भूरी भूरी प्रशंशा की  और लक्ष्य द्वारा 8 अप्रैल को लखनऊ में की जा रही “बहुजन भागीदारी महारैली” के लिए  ज्यादा से ज्यादा सहयोग का अस्वासन भी दिया

    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    कैंटाबिल ने वसुंधरा में अपने नए स्टोर के उद्घाटन के साथ अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार किया

    23/07/2025

    पाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क का भव्य शुभारंभ, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी बुक कराया अपना फ्लैट

    10/03/2025

    पाँच दिवसीय प्रेरणा विमर्श – 2022, मीडिया कॉन्क्लेव एवं फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभारम्भ

    09/11/2022
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.