Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » दिल्ली : 6 दिसम्बर से बलिदानी स्मारक का निर्माण होगा शुरू : हिन्दू एकता सर्वोपरि

दिल्ली : 6 दिसम्बर से बलिदानी स्मारक का निर्माण होगा शुरू : हिन्दू एकता सर्वोपरि

Ajay vermaBy Ajay verma29/10/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) नई दिल्ली : यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट (हिन्दू संगठनों का समूह) की यहां सम्पन्न बैठक में श्री राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन में अब तक अपने प्राणों की आहूति देने वाले पांच लाख बलिदानियों की याद में हिन्दू महासभा भवन, मंदिर मार्ग में आगामी 6 दिसम्बर 2017 से साधु-संतों के मार्गदर्शन में बनाए जा रहे बलिदानी स्मारक की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही 6 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मनाए जाने पर भी विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने की।
श्री गोयल ने बताया कि बलिदानी स्मारक के लिए दिल्ली/एनसीआर में जन जागरण अभियान जोरों से शुरू है। आगामी 2 नवम्बर को यमुना बाजार निकट कश्मीरी गेट स्थित प्रसिद्ध मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आम लोगों से श्री राम नाम की लघु पुस्तकें भरवाई जाएंगी। जल्द ही ऐसे अनेक शिविर अन्य स्थानों पर भी लगाए जाएंगे।
श्री गोयल ने बैठक में कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हिन्दू एकता की नितांत आवश्यकता है। बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या और राजनीतिक दलों की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति से देश के बहुसंख्यक हिन्दुओं में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से हिन्दू मंदिर बन्द हो चुके हैं और हिन्दू वहां से पलायन करने को विवश हैं लेकिन सरकार व प्रशासन आंखे मूंदे हुए है। हिन्दू समाज को अपनी रक्षा की नीति स्वयं तैयार करनी होगी। उन्होंने दोहराया कि यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट जल्द ही ऐसी रणनीति को मूर्तरूप देगा कि किसी भी स्थान पर 500 हिन्दू एक फोन कॉल से एकत्रित हो जाएं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म दूसरे सभी धर्मो का सम्मान करना सिखाता है लेकिन हम आत्मसम्मान की कीमत पर दूसरों का सम्मान नहीं कर सकते।
उन्होंने आगे कहा कि देश के अनेक हिस्सों मे स्थिति विस्फोटक होती जा रही है और हम हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठे रह सकते। हम देश के प्रत्येक नागरिक को हिन्दू मानते है पर पूरे देश में एक समान कानून लागू करने के पक्षधर हैं। मुस्लमानों के लिए अलग नियम और हिन्दुओं के लिए अलग कायदे कानून सहन नहीं किए जाएंगे। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट हिन्दुओं के मंदिरों, मठों व धर्मशालाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए मुहल्ला/वार्ड समितियो का गठन किया जाएगा ताकि हमारे पूजास्थल सुरक्षित रहें।
बैठक मे उपस्थित पदाधिकारियों में सर्वश्री ईश्वर सिंह चौधरी, धर्मेंद्र बेदी, विनोद गुप्ता, त्रिवेदी, श्रीकांत यादव, मदन लाल महौर, भरत शार्म, प्रेमपाल बघेल, कृपाराम शर्मा, संजय शर्मा, सुबोध बिहारी, बंजरग बहादुर, पूरन सिंह, डॉ.राजेंद्र, डॉ. महेंद्र, अंसुल पहलवान, कमल गुरूनामी, राम नरेश, सुमन शर्मा, संतोष, राजेश कुमार, रविन्द्र तिवारी, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र, जिलेदार सिंह, गंगा राम सैनी, परमानंद व विकास के नाम उल्लेखनीय हैं।
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किआ इंडिया ने अक्षय तृतीया पर उत्‍तर क्षेत्र में ग्राहकों को 1400+ गाड़ियों की डिलीवरी की

27/04/2026

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

किफायती हेल्थकेयर की दिशा में पहल, येलो फर्टिलिटी ने दिल्ली में शुरू किया आईवीएफ सेंटर

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.