TODAY EXPRESS NEWS : आज नामांकन से पहले तिगांव कार्यालय पर 36 बिरादरी और 84 पाल के सभी माननीय सरपंच, माननीय नंबरदार, माननीय पार्षद और भाजपा के हजारों कार्यकर्ता और सारे क्षेत्रवासियों का अभूतपूर्व जमावड़ा हुआ राजेश नागर ने उन सबका अभिनंदन किया, और विश्वास दिलाया कि इस बार 75 बार के नारे को मजबूती से तिगांव जुड़ेगा और चंडीगढ़ से विकास की धारा को मोड़ करके तिगांव में लेकर आऊंगा । उन्होंने ये भी कहा कि “आप लोगों का स्नेह हमेशा मुझ पर बना रहे उपस्थित सभी मीडिया जनों को उपस्थित सभी युवाओं को उपस्थित सभी बुजुर्गों को उपस्थित सभी महिलाओं को मेरा ढेर सारा स्नेह प्यार और धन्यवाद आप लोग अपना स्नेह इसी तरह बनाए रखें और तिगांव के उज्जवल भविष्य की नींव रखने में अपना सहयोग दें”
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
